फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 300 tickets of Guwahati, Bengal trains canceled

गुवाहाटी, बंगाल की ट्रेनों के 300 से ज्यादा टिकट निरस्त

Sun, 15 Dec 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
More than 300 tickets of Guwahati, Bengal trains canceled
प्रयागराज। पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसा के मद्देनजर प्रयागराज से गुवाहाटी और पश्चिमी बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों की संख्या में कमी आई है। बीते दो दिनों के दौरान गुवाहाटी और बंगाल जाने वालीं ट्रेनों में 300 से ज्यादा सिर्फ आरक्षित टिकट ही यात्रियों ने निरस्त करवा दिए हैं। इस बीच दो दिन ब्रह्मपुत्र मेल के निरस्त होने की वजह से शनिवार को भी काफी संख्या में टिकट निरस्त होने की संभावना रेलवे अफसरों ने जताई है। क्रिसमस की छुट्टी बिताने जा रहे कई मुसाफिरों ने भी अपनी यात्रा रद्द कर दी है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में असम समेत पूर्वोत्तर राज्यों के तमाम शहरों में पिछले तीन दिन से आंदोलन चल रहा है। कमोबेश यही स्थिति पश्चिमी बंगाल के भी कुछ जिलों की हो गई है। आंदोलन के चलते रेल सेवाओं में असर पड़ने की वजह से अब जिन लोगों ने पूर्व में गुवाहाटी, कामाख्या आदि शहरों के लिए अपने रिजर्वेशन ट्रेनों में करवा रखे थे, वह अब आरक्षण निरस्त करवा रहे हैं। प्रयागराज से असम की ओर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, बाड़मेर-गुवाहाटी, एलटीटी-गुवाहाटी, ब्रह्मपुत्र मेल, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस आदि ट्रेेनें जाती हैं।
विज्ञापन

बंगाल जाने वाली ट्रेनें भी दर्जन भर से ज्यादा हैं। इन सभी ट्रेनों में काफी संख्या में इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी से यात्री चढ़ते हैं। बीते तीन दिन के दौरान जंक्शन, नैनी, छिवकी, प्रयाग, प्रयागघाट, इलाहाबाद सिटी आदि स्टेशनों से यात्रियों ने अपने पूर्व में कराए टिकट निरस्त करवा लिए। एक अनुमान के मुताबिक इस अवधि में 300 से ज्यादा टिकट निरस्त हुए। ऑन लाइन टिकट निरस्त होने की भी संख्या भी 300 से ऊपर मानी जा रही है। लाउदर रोड के अमित श्रीवास्तव ने बताया कि क्रिसमस की छुट्टियों में वह रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ 23 दिसंबर को कामाख्या जा रहे थे, लेकिन वहां हालात सही न होने की वजह से उन्होंने सभी सात टिकट निरस्त करवा दिए। इसी तरह शनिवार को जंक्शन पहुंचे करेली के प्रहलाद सिंह ने हावड़ा का पूर्व में बुक कराया टिकट निरस्त करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed