फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 2000 PCS officers will be appointed in Uttar Pradesh next year

यूपी को अगले साल मिलेंगे 2000 पीसीएस अफसर, रिजल्ट का इंतजार

Sat, 10 Nov 2018 03:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 10 Nov 2018 03:30 AM IST
विज्ञापन
More than 2000 PCS officers will be appointed in Uttar Pradesh next year
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश को अगले साल 2000 से अधिक पीसीएस अफसर मिलेंगे। ये नए अफसर पीसीएस की तीन परीक्षाओं के माध्यम से नियुक्त होने हैं। इनमें पीसीएस की दो मुख्य परीक्षाएं हो चुकी हैं और पीसीएस की एक प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है। 
विज्ञापन


तीनों परीक्षाओं के अंतिम परिणाम वर्ष 2019 में आने के आसार हैं। ऐसे में नए अफसरों की नियुक्ति अगले साल ही हो सकेगी। पीसीएस-2016 के तहत 633 पदों पर भर्ती होनी है। 
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा वर्ष 2016 में 20 सितंबर से 5 अक्तूबर तक हुई थी। इसमें 12897 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस बीच प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नों के विवाद का मामला हाईकोर्ट चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2016 में हाईकोर्ट ने परिणाम संशोधित करने का आदेश दिया। आयोग ने इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल कर दी और 2017 की शुरुआत में अयोग को स्टे मिल गया।

 इसके बाद मुख्य परीक्षा की कॉपियां जांचने का काम शुरू कर दिया गया। अब आयोग में सदस्यों की नियुक्ति न होने के कारण मुख्य परीक्षा का परिणाम अटका हुआ है। इंटरव्यू बोर्ड के अध्यक्ष आयोग के सदस्य ही होते हैं और सदस्यों के आठ में से सात पद रिक्त हैं। 

इन पदों पर नियुक्ति के बाद ही आयोग मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा, ताकि परिणाम आने के बाद इंटरव्यू प्रभावित न हो। इसी तरह पीसीएस-2017 के तहत 677 पदों पर भर्ती होनी है। 

प्रारंभिक परीक्षा के बाद मामला कोर्ट गया और मुख्य परीक्षा में देर हुई। मुख्य परीक्षा इस वर्ष जून-जुलाई में हुई। आयोग में नए सदस्यों की नियुक्ति के बाद इसका परिणाम भी जारी हो सकता है। वहीं, बीते 28 अक्तूबर को 831 पदों पर भर्ती के लिए पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा हुई। अब इसकी मुख्य परीक्षा होगी और इसके बाद इंटरव्यू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed