फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 15 lakh candidates associated with UPPSC

Prayagraj News: यूपीपीएससी से जुड़े 15 लाख से अधिक अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
More than 15 lakh candidates associated with UPPSC
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के माध्यम से 15 लाख से अधिक अभ्यर्थी जुड़ गए हैं। यह संख्या 20 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। देश के किसी भी आयोग से इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी नहीं जुड़े हैं। ये सभी अभ्यर्थी आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपीपीएससी ने एक अप्रैल 2023 से ओटीआर को अनिवार्य कर दिया था। आयोग की किसी भी परीक्षा में शामिल होने के लिए ओटीआर की अनिवार्यता लागू होने के बावजूद शुरुआत में रजिस्ट्रेशन की संख्या काफी कम थी, लेकिन जब स्टाफ नर्स, अपर निजी सचिव, समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी जैसी बड़ी भर्तियों के विज्ञापन जारी हुए तो ओटीआर की संख्या तेजी से बढ़ने लगी।
विज्ञापन

नतीजा कि बृहस्पतिवार शाम तक 15 लाख 27 हजार 653 अभ्यर्थी ओटीआर कर चुके हैं। इनमें से 15 लाख 26 हजार 831 ओटीआर को हरी झंडी मिल चुकी है और 15 लाख 26 हजार 328 अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर भी जारी किए जा चुके हैं। लाखों की संख्या में ओटीआर होने के कारण पोर्टल पर दबाव भी बना हुआ है, जिसकी वजह से यूपीपीएससी को भर्ती परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथियां भी बढ़ानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पोर्टल पर दबाव के कारण अभ्यर्थी ओटीआर की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे थे और आवेदन के लिए ओटीआर अनिवार्य होने से अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं हो रहे थे। ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित हो रहे थे। इस समस्या के मद्देनजर अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 के लिए तो आवेदन की अंतिम तिथि तीन बार बढ़ाई गई।

इसके अलावा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा, समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा सहित कई परीक्षाओं की अंतिम तिथि बढ़ाई गई। आने वाले समय में पीसीएस-2024, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा, प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी होने हैं। ऐसे में ओटीआर की संख्या 20 लाख के आसपास पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed