फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 11 lakh RTPCR tests in Motilal Nehru Medical College

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 11 लाख से अधिक आरटीपीसीआर जांच

Thu, 08 Jul 2021 01:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Jul 2021 01:27 AM IST
सार

  • माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, एक दिन सर्वाधिक छह हजार टेस्ट

विज्ञापन
More than 11 lakh RTPCR tests in Motilal Nehru Medical College
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने आरटीपीसीआर जांच का रिकार्ड बनाया है। कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर के करीब 16 महीनों में यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले नौ महीने में पांच लाख कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। यही नहीं, इस दौरान विभाग में एक दिन में सर्वाधिक छह हजार आरटीपीसीआर टेस्ट का कीर्तिमान भी बनाया है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण काल में मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में दस अप्रैल 2020 को कोविड की आरटीपीसीआर जांच का काम शुरू किया गया था। यहां जिले के ही नहीं, आसपास के कई जिलों के नमूने जांच के लिए आते हैं। यहां 2000 से 2200 नमूनों की जांच होती थी। शासन ने यहां आधुनिक कोबास लैब की स्थापना कराई, जिसके बाद यहां कोविड जांच का आंकड़ा हर दिन बढ़ता गया।

विज्ञापन

More than 11 lakh RTPCR tests in Motilal Nehru Medical College
महात्मा गांधी मार्ग स्थित कोविड जांच केंद्र में जांच करवाती युवती। - फोटो : prayagraj
मेडिकल कॉलेज की कोबास लैब की प्रभारी डॉ. मोनिका के मुताबिक तीन शिफ्टों में संचालित लैब में एक बार में 50 लोग काम करते हैं। इस लैब के लिए विशेष रूप से टेक्निीशियनों की भर्ती की गई है। डॉ. मोनिका ने डॉ. अरिंदम घोष, डॉ. रीना सचान तथा अन्य टीम सदस्यों के सथ यहां दिसंबर 2020 में पांच लाख कोविड जांच पूरी कर ली थीं। फिर करीब तीन महीने तक जांच का आंकड़ा पांच सौ के भीतर सिमट गया। मार्च 2021 के मध्य में अचानक बढ़ते क्रम में आई संक्रमितों की संख्या के साथ यहां काम बढ़ता गया। 

मेडिकल कॉलेजों में सूबे की पहली कोबास लैब

कोरोना संक्रमण काल में शासन का जोर आरटीपीसीआर जांच पर रहा। एक अप्रैल को अपर मुख्य सचिव के दौरे के बाद एमएलएन मेडिकल कॉलेज में कोबास लैब की स्थापना का निर्णय लिया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी कर दस दिनों के भीतर लैब स्थापना का काम पूरा किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच अक्तूबर 2020 को इस आधुनिक कोबास लैब का वर्चुअल लोकार्पण किया था। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में यहां स्थापित कोबास लैब सूबे की पहली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed