फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More likely patients than dengue infected, 33 new positives

प्रयागराज : डेंगू संक्रमितों से ज्यादा संभावित मरीज, 33 नए पॉजिटिव

Thu, 28 Oct 2021 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
More likely patients than dengue infected, 33 new positives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जिले में बृहस्पतिवार को चौथे दिन डेंगू संक्रमितों की संख्या कम हुई है। 24 घंटे में एलाइजा जांच कराने वाले 33 नए लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक 642 डेंगू संक्रमित आंकड़ों में दर्ज हैं। वहीं पुष्ट डेंगू संक्रमितों से करीब चार गुना अधिक संभावित मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शहर के 20 निजी अस्पतालों में कार्ड से स्क्रीनिंग कराने वाले सौ से अधिक बुखार पीड़ित डेंगू की आशंका में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। वहीं एसआरएन, बेली, कॉल्विन अस्पतालों में एलाइजा टेस्ट कराने वाले 23 डेंगू संक्रमितों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक निरोधात्मक कार्रवाई का परिणाम है कि डेंगू संक्रमितों की संख्या घट रही है। मेडिकल कॉलेज में हुई एलाइजा जांच में बुखार पीड़ित 33 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। वहीं कार्ड से स्क्रीनिंग कराने वालों बुखार पीड़ितों को डेंगू संभावित मरीज मानकर इलाज किया जा रहा है। इनकी संख्या सौ के करीब है। सभी निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजय खत्री ने संचारी रोग, डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निजी अस्पतालों से कार्ड से बुखार पीड़ितों की स्क्रीनिंग का ब्योरा लिया जाए। बीस अस्पतालों से मिली जानकारी में सबसे अधिक 23 संभावित डेंगू पीड़ितों को भर्ती किए गया है। सभी निजी अस्पताल संचालकों से कार्ड से स्क्रीनिंग कराने वालों की एलाइजा जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में मिले डेंगू मरीज
बृहस्पतिवार को कोरांव, कौड़िहार, करछना, चाका, फूलपुर के साथ शहर के ओम गायत्री नगर, राजापुर,मुट्ठीगंज, जोंधवल, सलोरी, पुराना कटरा, झूंसी, करेली, नेवादा, प्रीतम नगर, म्योराबाद, नई झूंसी, कैलाशपुरी शिवकुटी, अशोक नगर, कीडगंज, सिविल लाइंस, रसूलाबाद, चकिया, मेंहदौरी, सुलेम सराय में डेंगू के मरीज चिह्नित किए गए हैं। 


सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू संक्रमितों के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था है। हर अस्पताल के डेंगू वार्ड में बेड की उपलब्धता है। ब्लड बैंकों को प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच, स्त्रोत समापन और एंटी लार्वा छिड़काव का काम किया जा रहा है।- डॉ. नानक सरन, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed