फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   more costomers arrived in bank but business became a quarter

बैंकों में ज्यादा पहुंचे ग्राहक लेकिन कारोबार हो गया एक चौथाई

Sat, 09 May 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
more costomers arrived in bank but business became a quarter
लॉकडाउन के दोरान बैंकिंग कारोबार एक चौथाई रह गया है। इसमें भी ज्यादा संख्या रकम निकालने वाले खाताधारकों की है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह भी है कि इस दौरान रोजाना लेनदेन करने वाले खाताधारकों की संख्या में डेढ़ गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। इस विरोधाभास के पीछे जरूरतमंदों के लिए शुरू विभिन्न योजनाओं को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सामान्य दिनें में रोजाना 200 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार होता रहा है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान अब यह घटकर 50 करोड़ रुपये रह गया है। इसमें शाखाओं के अलावा एटीएम तथा ग्राहक सेवा केंद्र आदि सभी माध्यमों से हुए लेनदेन शामिल हैं। यह आंकड़ा भी विगत एक सप्ताह के दौरान का है। चूंकि इनमें भी ज्यादातर लोग पैसा निकालने के लिए शाखाओं में पहुंचे, ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे पखवारे में लेनदेन और कम होगा।
विज्ञापन

एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र पर बढ़ा दबाव
जिले में अलग-अलग बैंकों की कुल 517 शाखाएं हैं। इनमें शुक्रवार को करीब 50 हजार लोगों ने लेनदेन किया। सामान्य दिनों की तुलना में यह संख्या काफी कम है। अफसरों का कहना है कि इन दिनों बैंक में सिर्फ कैश जमा और निकासी का काम हो रहा है। अन्य काम करीब बंद हैं। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का भी दबाव है। इसके विपरीत एटीएम तथा ग्राहक सेवा केंद्र पर दबाव बढ़ गया है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ओएन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को करीब 37 हजार लोगों ने एटीएम का उपयोग किया, जबकि सामान्य दिनों में रोजाना 22 से 25 हजार हिट होते रहे हैं। इसी तरह से नौ सौ से अधिक ग्राहक सेवा केंद्रों पर भी 50 हजार लोग गए। इन लोगों ने 11 करोड़ रुपये का लेनदेन किया। इनमें ज्यादातर जनधन तथा विभिन्न योजनाओं के खाताधारक थे, जो पैसा निकालने के लिए पहुंचे थे। पहले यह संख्या 10 हजार से भी कम हुआ करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए ट्रांजेक्शन
माध्यम लेनदेन की संख्या राशि (लगभग)
बैंक शाखा 50 हजार 26-30 करोड़
एटीएम 35-37 हजार 13 करोड़
ग्राहक सेवा केंद्र 50 हजार 11 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed