फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Monsoon rains in Baishakh, 25.1 mm rain in 24 hours

बैशाख में सावन-भादों जैसी बारिश, 24 घंटे में 25.1 मिलीमीटर बरसात (देखें तस्वीरें)

Wed, 19 May 2021 08:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 May 2021 08:46 PM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण से जूझते शहरियों के लिए आफत बनी बारिश
  • अल्लापुर, जार्जटाउन, स्टेशन रोड, मेडिकल चौराहे सहित दो दर्जन इलाकों में जलभराव

विज्ञापन
Monsoon rains in Baishakh, 25.1 mm rain in 24 hours
prayagraj news : प्रयागराज में भारी बारिश के चलते सड़कें तालाब बन गई हैं। - फोटो : prayagraj

विस्तार

विज्ञापन

नगर निगम की कलई खुली, उफनाएं नाले

बुधवार शाम को हुई तेज बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई कार्य की पोल खोल दी। जवाहर लाल नेहरू रोड सहित कई बड़े-छोटे नाले उफना गए। सड़कों-गलियों में भरे पानी में गंदगी तैरने लगी। नगर निगम के अफसरों ने 15 मई तक नालों, नालियों के साथ सीवर लाइन की सफाई कराने का दावा किया था। तेज बारिश के एक झोंके ने वर्षा ऋतु के लिए की गई तैयारियों का सच सामने ला दिया। उफनाए नालों के साथ सिल्ट से चोक नालियों की गंदगी कोरोना संक्रमण काल में लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी। 

Monsoon rains in Baishakh, 25.1 mm rain in 24 hours
prayagraj news : प्रयागराज में भारी बारिश के चलते सड़कें तालाब बन गई हैं। - फोटो : prayagraj

सड़कें, गलियां लबालब, कई घरों में घुसा पानी

शहर में बेमौसम की  बारिश परेशानी का कारण बन गई। सड़कें-गलियां लबालब हो गईं। गंदगी उफनाकर बहने लगी। अल्लापुर के मटियारा रोड, बाघंबरी हाउसिंग स्कीम, बाघंबरी रोड, चंद्रशेखर मार्ग, रामानंद नगर, हादीगंज, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, लिडिल रोड, मालवीय रोड, कीडगंज नई बस्ती में बाराखंभा रोड, खुल्दाबाद के पूरामनोहरदास, कालिंदीपुरम का जुज भाग, करेली, गौसनगर, लाउदर रोड, मेडिकल चौराहा, हिंदू हॉस्टल चौराहा, आसपास का इलाका, बालसन, रामबाग, बाई का बाग, स्टेशन रोड, नूरुल्ला रोड, प्रयाग होटल-खुल्दाबाद के सामने की सड़क तथा अलोपीबाग स्थित एफसीआई गोदाम में जलभराव हो गया। सड़कों पर एक से डेढ़ फीट और गलियों में छह से आठ इंच पानी लगा रहा। पंजाबी कॉलोनी और अलोपीबाग, प्रीतम नगर इलाके में सीवर लाइन चोक होने से बैक फ्लो होकर गंदा पानी कई लोगों के घरों में घुस गया। परेशान लोगों ने नगर निगम के अफसरों और पार्षद से गुहार लगाई।सुनवाई नहीं हुई तो लोगों ने खुद ही घरों में घुसा पानी धीरे-धीरे निकाला। कई घरों में रखा घरेलू सामान खराब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Monsoon rains in Baishakh, 25.1 mm rain in 24 hours
prayagraj news : प्रयागराज में भारी बारिश के चलते सड़कें तालाब बन गई हैं। - फोटो : prayagraj

जलनिकासी के लिए खुलवाना पड़ा मोरी गेट

अल्लापुर, जार्जटाउन, टैगोर टाउन की सड़कों-गलियों में पानी भरा तो जवाहर लाल नेहरू का नाला भी उफना गया। लोगों की परेशानी को देखते हुए जोनल अधिकारी संजय ममगई और अधिशासी अभियंता अनिल मौर्या को बुलाकर पार्षद कमलेश सिंह ने मोरी गेट खुलवाने को कहा। शाम करीब 6.50 बजे मोरी गेट खोला गया तब बारिश का पानी निकलने का काम शुरू हुआ। बूंदाबांदी तो कभी तेज बौछारों के बीच प्रभावित इलाकों से धीरे-धीरे पानी निकलता रहा। 

विज्ञापन

Monsoon rains in Baishakh, 25.1 mm rain in 24 hours
prayagraj news : प्रयागराज में भारी बारिश के चलते सड़कें तालाब बन गई हैं। - फोटो : prayagraj

अलोपीबाग एफसीआई गोदाम में भी भरा पानी

तेज बारिश के कारण अलोपीबाग स्थित एफसीआई गोदाम में घुटने तक पानी लग गया। बारिश के साथ जलजमाव के कारण राशन के दुकानदारों को गेहूं, चावल देने का काम रोक दिया गया। 50 से अधिक दुकानदार घंटों भीगे पर राशन की उठान नहीं हुई। बारिश के कारण न ट्रकों से गल्ला उतारा जा सका न ही रोस्टर के मुताबिक आवंटित मुफ्त वितरण के लिए चावल दिया जा सका।

Monsoon rains in Baishakh, 25.1 mm rain in 24 hours
prayagraj news : प्रयागराज में बुधवार को भारी बारिश हुई। - फोटो : prayagraj

तापमान में मामूली कमी, नमी का स्तर बढ़ा

तेज बारिश से तापमान में मामूली अंतर आया। अब तापमान गिरने का स्तर दस डिग्री सेल्सियस हो गया है। बुधवार को अ
धिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सिय मापा गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस पर रुका। आर्द्रता अधिकतम 96 और न्यूनतम 81 प्रतिशत रही। वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने से बारिश की संभावनाएं बनी हैं।

Monsoon rains in Baishakh, 25.1 mm rain in 24 hours
prayagraj news : प्रयागराज में भारी बारिश के चलते सड़कें तालाब बन गई हैं। - फोटो : prayagraj

आंधी-तूफान की चेतावनी, 24 घंटे मौसम रहेगा उलट-पुलट

मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों तक मौसम उलटपुलस रहने का पूर्वानुमान जताया है। विशेषज्ञों ने आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रही।मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक 24 घंटे तेज बारिश के आसार हैं। इसके बाद 72 घंटे तक धूप-छांव का मौसम रहेगा। बादल हटे तो धूप निकल सकती है पर गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। चक्रवात को तेज हवाओं का साथ बारिश का कारण बनेगा।

Monsoon rains in Baishakh, 25.1 mm rain in 24 hours
prayagraj news : प्रयागराज में भारी बारिश के चलते सड़कें तालाब बन गई हैं। - फोटो : prayagraj

बैशाख में सावन-भादो जैसी बारिश, 24 घंटे में 25.1 मिलीमीटर बरसात

बैशाख के महीने में बुधवार को सावन-भादों जैसी बारिश ने नया रिकार्ड बनाया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार शाम से बुधवार शाम पांच बजे तक 25.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश का क्रम रात में भी जारी रहा। इससे पहले 2009 में 31 मई को 26.8 मिलीमीटर और वर्ष 2018 में तीन मई को 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। मई में तेज गर्मी वाले मौसम में इनती अधिक बरसात का दस साल में यह तीसरा रिकार्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed