फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Monkey kitten, Bareilly passenger hui lait train driver

ट्रेन ड्राइवर को बंदर ने काटा, बरेली पैसेंजर हुई लेट

Fri, 11 Aug 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 11 Aug 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Monkey kitten, Bareilly passenger hui lait train driver
बंदर - फोटो : अमर उजाला
प्रयाग स्टेशन पर बुधवार रात खड़ी बरेली पैसेंजर के ड्राइवर सीपी यादव को बंदर ने काट लिया। ड्राइवर के घायल होने से ट्रेन 1 घंटा 5 मिनट देरी से लखनऊ रवाना की जा सकी। इस दौरान यात्रियों ने हल्ला भी मचाया। रेलवे कॉलोनी में बंदरों के आतंक से रेल कर्मियों के परिवारीजन सहमे हैं। बंदरों ने अब तक 6 लोगों को शिकार बनाया है।
विज्ञापन


प्रयाग स्टेशन पर बुधवार रात बरेली पैसेंजर पहुंची तभी ड्राइवर सीपी यादव को बंदर ने काट लिया। घायल ड्राइवर के इलाज के लिए रेलवे हॉस्पिटल से संपर्क किया गया। वहां से बताया गया कि डॉक्टर राजधानी अटेंड करने गए हैं। काफी देर प्लेटफार्म पर ट्रेन खड़ी रही तो यात्री शोर गुल मचाने लगे। यात्रियों का विरोध देखकर प्लेटफार्म पर ही घायल डॉक्टर का प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान ट्रेन एक घंटा पांच मिनट प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। इसके बाद सीपी यादव ही ट्रेन लेकर लखनऊ गए।
विज्ञापन


रेलवे कॉलोनी प्रयाग में काफी दिनों से बंदरों का आतंक बना है। शिकायत पर रेलवे अधिकारियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी गई लेकिन बंदरों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक पखवारे में कॉलोनी में रहने वाले 6 लोगों और स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक एक डॉक्टर को भी काटा। लोगों ने अपना इलाज कराया। परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को स्टेशन अधीक्षक को बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed