फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Money looted after showing fake pistol in Prayagraj, arrested

प्रयागराज में नकली पिस्टल दिखाकर लूटे रुपये, गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2020 01:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Mar 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Money looted after showing fake pistol in Prayagraj, arrested
pistol - फोटो : pixabay
चौक बहादुरगंज में एटीएम से नगदी निकालते वक्त प्राइवेट कर्मचारी विश्वास वर्मा से 6500 रुपये लूट लिए गए। एक युवक ने नकली पिस्टल दिखाकर वारदात की। हालांकि शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


नैनी निवासी विश्वास ने बताया कि वह बैंक में प्राइवेट कर्मचारी है। त्योहार पर पैसों की जरूरत थी ऐसे में वह रविवार सुबह नौ बजे के करीब चौक स्थित पीएनबी एटीएम में पहुंचा और 6500 रुपये निकाले। इसी दौरान एक युवक आया और उसे पिस्टल सटाकर रुपये छीन लिए। यही नहीं एटीएम लेकर पिन नंबर पूछने लगा। किसी तरह शोर मचाकर भुक्तभोगी बाहर की ओर भागा और शोर मचाया।
विज्ञापन


जिस पर आसपास के लोग जुट गए और आरोपी को दबोच लिया। प्रकरण की जानकारी के बाद उसे जमकर पीटा गया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले तलाशी में उसके पास जो बंदूक मिली, वह नकली पाई गई। पुलिस आरोपी को थाने ले गई जहां भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विकास द्विवेदी, निवासी मुट्ठीगंज बताया। पुलिस का कहना है कि उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed