फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Monasteries , ashrams also unfurl the tricolor sage

मठों, आश्रमों में संत भी फहराएंगे तिरंगा

Sat, 15 Aug 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 15 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Monasteries , ashrams also unfurl the tricolor sage
इलाहाबाद (ब्यूरो)। स्वतंत्रता दिवस पर्व पर शासन, प्रशासन, शिक्षण संस्थानों के साथ आध्यात्म की दुनिया में रमने वाले संत महात्मा भी धूमधाम से तिरंगा फहराएंगे। शनिवार को भजन कीर्तन के से गूंजने वाले आश्रमों, मठों में देश भक्ति गीत गूंजेंगे। इसके लिए शहर के कई आश्रमों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन


पंचायती अखाड़ा निर्मल, पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी, बाघम्बरी मठ गद्दी, शंकराचार्य आश्रम आदि में संत ध्वजारोहण करेंगे। देश का विकास हो, सुख समृद्धि बढ़े इसके लिए प्रार्थना करेंगे। शुक्रवार को देर रात तक संत स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाने की तैयारी में संत व्यस्त रहे। पंचायती अखाड़ा निर्मल के मुकामी महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री के मुताबिक आश्रम को तिरंगे के तीन रंगों केसरिया, हरा सफेद से सजाया गया है। सुबह ध्वजारोहण के बाद देश में खुशहाली के लिए विशेष अरदास होगी।
विज्ञापन


आश्रम में ध्वजारोहण की तैयारी पूरी है। श्रीमठ बाघम्बरी में स्वतंत्रता दिवस पर्व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निर्देश पर धूमधाम से मनाया जाएगा। नरेंद्र गिरि के शिष्य एवं बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी आनंद गिरि ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के सानिध्य में स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाया जाएगा। सचिव आचार्य छोटेलाल मिश्र के मुताबिक आश्रम में शिवार्चन के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस मनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में शनिवार को बड़े हनुमान जी का तीन रंग केसरिया, सफेद, हरा रंग के फूलों से शृंगार किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर्व पर बजरंगबली के दरबार को तिरंगे के रंग से सजाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed