फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mokdril saffron flags on using Bifre BJP

मॉकड्रिल में भगवा झंडे के प्रयोग पर बिफरे भाजपाई

Sat, 27 Jun 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 27 Jun 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mokdril saffron flags on using Bifre BJP
इलाहाबाद। पुलिस लाइंस में शुक्रवार को यूपी पुलिस द्वारा हुए मॉकड्रिल के दौरान दंगाई के हाथ में भगवा झंडा पकड़ाने के मामले पर भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी नाराजगी जताई है। पुलिस द्वारा भगवा झंडा फहराने के मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत भी खासे नाराज है। वह शनिवार को इलाहाबाद भी पहुंच रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता देवेंद्र मिश्रा के मुताबिक इस दौरान सर्किट हाउस में वह कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे पर बैठक भी करेंगे। बैठक के बाद भाजपा आगे की रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन


दिसंबर 2014 में गुजरात पुलिस ने सूरत में मॉकड्रिल में एक टोपी पहने व्यक्ति को पकड़ा तो पूरे देश में इसे लेकर काफी हो हल्ला किया। ठीक अब उसी तर्ज पर यूपी पुलिस ने इलाहाबाद में मॉकड्रिल में दंगाई के हाथ में भगवा झंडे को पकड़वा देने पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने इलाहाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस लाइंस में मॉकड्रिल रिहर्सल में भगवा ध्वज को दंगाइयों के हाथ में पकड़ा दिए जाने के मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जांच कर दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं विश्वहिंदू परिषद, बजरंग दल महानगर के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर इस मामले की निंदा की है। नगर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि भगवाध्वज हिंदुओं का प्रतीक माना जाता है। इस तरह प्रशासन हिंदू समाज का अपमान कर रहा है। जब से सूबे में सपा की सरकार बनी है तब से हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो विहिप आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed