{"_id":"66a58a503ccbe567590efb27","slug":"modis-guarantee-vehicle-reached-every-village-through-the-budget-allahabad-news-c-3-1-ald1022-423002-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बजट के जरिये हर गांव तक पहुंची मोदी की गारंटी की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बजट के जरिये हर गांव तक पहुंची मोदी की गारंटी की गाड़ी
Sun, 28 Jul 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा ने शनिवार को कहा कि बजट के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की गाड़ी हर व्यक्ति और हर गांव तक पहुंची है। यह बजट 2047 के श्रेष्ठ भारत की नींव है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसका ख्याल बजट में रखा गया है।
सिविल लाइंस स्थित महानगर कार्यालय में बजट संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री टम्टा ने कहा कि मोदी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान से भारत के उत्थान की सोच इस बजट में समाहित है। पहले केंद्र की सरकार जब सौ रुपये भेजती थी, तब 15 रुपये ही लाभार्थी तक पहुंचते थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर तंज भी कसा। कहा कि विपक्षी नेता कहते हैं कि मोदी ने सबके खाते खुलवा दिए, लेकिन इसका लाभ क्या हुआ? मंत्री ने कहा कि अब पीएम मोदी एक बार बटन दबाते हैं तो देश के करोड़ों किसानों के खाते में छह-छह हजार रुपये एक साथ पहुंच जाते हैं।
यह बजट देश के युवाओं, महिलाओं और किसानों को केंद्र में रखकर बनाया गया है। सरकार ने देश के चार करोड़ युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाला बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार मोदी ने ही लखपति दीदी का परिकल्पना को साकार किया। मोटे अनाज को श्रीअन्न के रूप में दुनिया के बाजार में आकर्षण का केंद्र बना दिया।
विज्ञापन
रिंग रोड के आखिरी चरण की बन रही रूपरेखा
मंत्री ने बताया कि प्रयागराज न्यू एडवांस सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। रिंग रोड का काम तीन चरणों में प्रस्तावित था। दो चरणों का काम पुरा हो रहा है। आखिरी चरण की रूपरेखा बनाई जा रही है। सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि गरीबों, किसानों, महिलाओं के लिए विकास के साथ देश को आगे बढ़ाने वाला बजट लाया गया है।
इससे पहले महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। आभार ज्ञापन यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने दिया। मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, संजय श्रीवास्तव, प्रकाश शुक्ला, मुरारी लाल अग्रवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रभा शंकर पांडेय, दिलीप चतुर्वेदी, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्र समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल ने किया।