फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modified..The death of the mother and the newborn due to carelessness in the treatment

संशोधित..इलाज में लापरवाही से प्रसूता व नवजात की मौत

Wed, 06 Jul 2022 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Modified..The death of the mother and the newborn due to carelessness in the treatment
फूलपुर के गुलचपा गांव की मृतक प्रसूता रेनू देवी की फाइल फोटो। - फोटो : PHOOLPUR
-- अस्पताल बंद कर भाग निकला संचालक, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम
विज्ञापन

फूलपुर। फूलपुर के गुलचपा गांव में इलाज में लापरवाही की वजह से अस्पताल में भर्ती प्रसूता एवं उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम करते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा देख संचालक अस्पताल बंद कर भाग निकला।

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलचपा गांव की रेनू देवी 24 की शादी प्रतापगढ़ के रहने वाले गुड्डू के साथ हुई थी। इधर कुछ दिनों से रेनू पति के साथ फूलपुर के गुलचपा गांव में ही रहती थी। सप्ताह भर पहले गुलचपा- चांदोपारा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से रेनू की बच्ची पैदा हुई थी। आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते 3 दिन पहले उसकी नवजात बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं रविवार को रीनू की भी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मंगलवार भोर में उसकी भी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन वाले स्थान पर मवाद आने लगा था। डॉक्टरों द्वारा इलाज लापरवाही बरती गई, जिसके चलते रेनू और उसकी नवजात बच्ची की जान चली गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने मंगलवार की दोपहर अस्पताल गेट पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। वहीं हंगामे की वजह से संचालक अस्पताल बंद कर भाग निकला। हंगामे की जानकारी मिलते ही फूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चक्का जाम कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने शव को वहां से हटाया।
विज्ञापन

फोटो फूलपुर01- फूलपुर के गुलचपा गांव में प्रसूता व नवजात की मौत के बाद अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा करते परिजन।
02- फूलपुर के गांव की मृतक प्रसूता रेनू देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed