फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi-Shah duo gave new heights to the country: Ravi Shankar Prasad

मोदी-शाह की जोड़ी ने देश को दी नई ऊंचाई: रविशंकर प्रसाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Modi-Shah duo gave new heights to the country: Ravi Shankar Prasad
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंडल की चार लोकसभा सीटों पर मंथन कर संगठनात्मक कील कांटे दुरुस्त किए। दो दिनी प्रवास के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को उन्होंने बूथ, शक्ति केंद्रों, पन्ना प्रमुखों, मंडल लेवल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चार सौ के पार जाने के लिए लाभार्थियों से जुड़ने का आह्वान किया। कहा, पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी ने देश को नई ऊंचाई दी है।
विज्ञापन

भाजपा महानगर कार्यालय में प्रतापगढ़, कौशाम्बी और प्रयागराज की दोनों लोक सभा सीटों की चुनावी रणनीति की पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने समीक्षा की। कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को सशक्त बनाते हुए सम्मान दिया, नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करके उन्हें राजनीतिक अधिकार दिए। महिला मोर्चा के पदाधिकारी इस बदलाव को जनांदोलन में परिवर्तित करें।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा, सोशल मीडिया के जरिये मोदी सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और कांग्रेस के फर्जी कार्यों को पोस्ट करने वालों को धराशायी कर दें। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में जीत तय है। बस, यह आंकड़ा 400 सीटों के पार करना होगा। मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में असम-नागालैंड तक अपनी सरकार है। त्रिपुरा से वामपंथी सरकार उखाड़ फेंकी है। अगली बारी ममता बनर्जी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में फिर योगी सरकार बनने से लेकर बिहार में लालू प्रसाद यादव के जंगलराज तक का उन्होंने उल्लेख किया। इसके पहले प्रयागराज के क्लस्टर प्रभारी व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत और सनातन धर्म स्वावलंबन के साथ आगे बढ़ रहा है। बीते चुनाव में भाजपा ने यूपी में सपा-बसपा-कांग्रेस को हराया था। इस बार भी इनका सफाया कर देंगे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने की।

इससे पहले शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। संचालन रणजीत सिंह ने किया। इस मौके पर कौशाम्बी प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष गंगापार कविता सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed