फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi 's Ganga cleaning , long life prayers sought

मोदी के लिए की गंगा तट की सफाई, लंबी आयु की मांगी दुआ

Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Modi 's Ganga cleaning , long life prayers sought
allahabad

विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जहां एक ओर गंगा तट की सफाई की गई तो वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यालय में पीएम मोदी की लंबी आयु के लिए पूजन अर्चन किया गया। पार्टी की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाए गए पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर शाम को प्रयाग संगीत समिति में कवि सम्मेलन भी हुआ। यहां प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। पार्टी की आईटी सेल ने भी सैकड़ों की संख्या में लोगों के स्मार्ट फोन पर मोदी एप डाउनलोड करवाया।
पूजन-अर्चन के बाद पार्टी कार्यालय में बांटी मिठाई
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पार्टी के नगर अध्यक्ष की अगुवाई में शनिवार को संगम तट पर स्थित रामघाट की सफाई पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने की। इसके बाद पार्टी कार्यालय में पूजन अर्चन कर मोदी की लंबी आयु की कामना की गई। यहां कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बांटी। इस मौके पर डॉ. कमला सिंह, शशि वार्ष्णेय, सुबोध सिंह, पदुम जायसवाल, पवन श्रीवास्तव, प्रशांत केसरवानी, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर बालसन चौराहे पर भाजपा नेता शिवरक्षा द्विवेदी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान पप्पू पांडेय, भानू सिंह आदि की मौजूदगी में चलाया गया। नमामि गंगे समिति के राजेश शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को यमुना तट पर त्रिवेणी आरती हुई। 
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में भी उमड़ी भीड़
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ और लायंस क्लब ईव्स की ओर से मोदी के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर सृजन अस्पताल में लगाया गया। यहां डा. बीबी अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, निशा यादव, अनुराग शुक्ला समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डा. एलएस ओझा, मुरारी लाल अग्रवाल, डा. सबिता अग्रवाल, बीना केसरवानी, रवि केसरवानी, अनूप कुशवाहा, कुंज बिहारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने की मोदी के दीर्घायु होने की कामना 
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की भारत सरकार के सहायक सालीसिटर जनरल ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया। अधिवक्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। यहां मृत्युंजय तिवारी, पवन श्रीवास्तव, विकास चंद्र त्रिपाठी, विनोद शुक्ल, सभाजीत सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नरेंद्र मोदी विचार मंच युवा की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मारुति नंदन सिंह के नेतृत्व में पीएम का जन्मदिन अमित साहू, अंकित कुमार, श्रीयांश सिंह आदि की मौजूदगी में मनाया गया। 


मोदी एप का बताया महत्व
इलाहाबाद (ब्यूरो) भाजपा आईटी सेल एवं मां माधुरी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को लोगों के स्मार्ट फोन पर मोदी एप डाउनलोड करवाए गए। इस दौरान लोगों को मोदी एप की विशेषता भी बताई गई। फाउंडेशन के देवाशीष श्रीवास्तव ने एप डाउन लोड करवाए जाने के साथ लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक भी किया। वहीं दूसरी ओर आदिशक्ति ज्योतिष अनुसंधान समिति के रामानंद शुक्ला की ओर से हवन पूजन का कार्यक्रम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed