{"_id":"58a5f10c4f1c1b921ad84037","slug":"modi-railly","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम नगरी में 20 को महारथियों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम नगरी में 20 को महारथियों का मेला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 17 Feb 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम नगरी में 20 फरवरी को राजनीति के तीन महारथी एक साथ मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूंसी के अंदावा में सभा करेंगे तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शहर के तीन विधानसभा क्षेत्रों में संयुक्त रोड शो होगा। मोदी की रैली का समय तो तय हो गया है, लेकिन अखिलेश-राहुल के रोड शो के समय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वैसे जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि ब्ल्यू बुक के तहत प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए ही नेताओं का कार्यक्रम निर्धारित होगा।
शहर उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी में सपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में अखिलेश और राहुल के रोड शो को लेकर दोनों ही पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। 20 को ही मोदी की रैली है, सो जिला प्रशासन के सामने भी बड़ी चुनौती है। मोदी की रैली दिन में 12 बजे निर्धारित है। जिला प्रशासन के सामने भीड़ को लेकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखना बड़ी चुनौती है। ऐसे में अखिलेश-राहुल का रोड शो शुरू होने का समय तय करने में अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। वैसे माना जा रहा है कि रोड शो के लिए दिन में दो बजे के बाद का समय दिया जा सकता है।
सपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि रोड शो के समय के लिए प्रशासन से बातचीत चल रही है। उनके मुताबिक रोड शो के पहले अखिलेश और राहुल बालसन चौराहा स्थित महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इसके साथ डॉ.लोहिया की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद आनंद भवन से रोड शो शुरू होगा, जो कटरा होकर तीनों विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगा। डीएम संजय कुमार का कहना है कि ब्ल्यू बुक के अनुसार प्रधानमंत्री की सुरक्षा का इंतजाम होगा। बाकी दलों के व्यवस्थापकों को इसी के तहत अपने आयोजन का समय निर्धारित करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
ब्ल्यू बुक के तहत प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर उनके विमान उतरने के दो घंटे पहले से पीएम के लौटने तक किसी दूसरे विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। ऐसे में अगर अखिलेश यादव और राहुल गांधी को इलाहाबाद आना है तो उन्हें प्रधानमंत्री के आगमन से दो घंटे पूर्व या उनके लौटने के बाद ही आना होगा।
सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने लिए मोहम्मद आजम खां और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाब नबी आजाद की सभाएं 17 फरवरी को होंगी। सपा के महानगर प्रवक्ता सैयद मोहम्मद अस्करी के मुताबिक आजम खां दिन में 2.45 बजे बमरौली हवाई अड्डा आएंगे और वहां से 3.05 बजे इस्लामिया डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद लखनऊ लौट जाएंगे। गुलाब नबी आजाद कोरांव में सभा करने के लिए शहर पहुंचेंगे। उनकी शाम सात बजे राजापुर और आठ बजे मिन्हाजपुर में सभा होगी। उधर, जिला प्रवक्ता दानबहादुर मधुर ने बताया कि आजम खां की 18 फरवरी को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के मलावाखुर्द एवं 19 फरवरी को मेजा के भारतगंज में भी सभा होगी।