{"_id":"58c45db14f1c1be618dc4cba","slug":"modi-magic-also-fluctuated-then-won-elephant","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी मैजिक में भी उतार-चढ़ाव, फिर जीता हाथी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी मैजिक में भी उतार-चढ़ाव, फिर जीता हाथी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 12 Mar 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यादव बहुल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार मोदी मैजिक के बावजूद हाथी ने अपनी धमक दर्ज कराई। सोरांव से विधायक रहे बसपा प्रत्याशी मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी ने पिछली बार ही क्षेत्र बदलने का जोखिम उठाया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार मुजतबा ने न केवल सपा प्रत्याशी विजमा यादव से पिछली हार का बदला लिया बल्कि भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी करन सिंह को कांटे के संघर्ष में 2654 वोट से पराजित कर पार्टी के निशान हाथी को मजबूती दी। क्षेत्र में उनकी सक्रियता उनके पक्ष में वोट जुटाने में सहायक बनी।
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भी मुख्य मुकाबला मुजतबा सिद्दीकी और विजमा यादव के ही बीच था। पिछली बार विजमा को 62582 वोट और मुजतबा को 49774 वोट मिले थे। हार का अंतर 12808 मतों का था। इस बार भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी मुख्य मुकाबले में रहे और सपा तीसरे स्थान पर पहुंच गई। हर चक्र में मतों के ध्रुवीकरण से अंत तक कांटे का संघर्ष रहा, लेकिन अंतिम चक्र में 66805 मत हासिल कर मुतजबा ने अद प्रत्याशी पर बढ़त बना ली।
प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा करीब 1.20 लाख यादव मतदाता हैं। इसके साथ ही तकरीबन 60 हजार ब्राह्मण, 70 हजार दलित और अन्य जातियों के लगभग 50 हजार मतदाता हैं। विजमा के पक्ष में जितने वोट आए उससे यह भी चर्चा यह कि यादव और अन्य बिरादरी का भी उन्हें उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला। भदोही संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र के सांसद भाजपा से हैं। इसके बावजूद सवर्ण और अन्य जातियों के वोटों को बीजेपी समर्थित अद प्रत्याशी करन सिंह कैश नहीं करा सके। धन, धमक और काम के मुद्दे पर लड़े गए इस चुनाव में जनता के बीच रहने वाले मुतजबा पार्टी की साख बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
फोटो (मुजतबा का)
00
विधायक की प्रोफाइल
जमींदार घराने से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी ने एडीसी से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2002 में बसपा से टिकट मिला। जिले में इकलौते विधायक बने। उनकी बनाई जमीन के प्रभाव से 2005 में पार्टी के आठ विधायक यहां से जीते। सोरांव क्षेत्र छोड़कर इस बार प्रतापपुर से फिर विजयी।
आयु-61 वर्ष
कारोबारी
अपराध-मुकदमा : कोई नहीं।
00
जीत का अंतर
2654
00
किसको कितने मिले वोट
मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी (बसपा) 66805
करन सिंह (अपना दल) 64151
विजमा यादव (सपा) 51645
संतोष यादव आर्मी (निर्दलीय) 7264
डॉ. केएल पटेल (निर्दलीय) 4658
00
अन्य प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण
सुरेश कुमार(1217), पुष्पराज सिंह(2020), वासी अहमद उर्फ चांद भाई(392), मोहम्मद हुसैन(686), पंकज कुमार सिंह(1100), बृजेश कुमार पांडेय(1640), मनोज कुमार यादव(630),रत्ना देवी(1393), राम कैलाश उर्फ आरके सरोज(1156)।
विधायक की प्राथमिकताएं
0 क्षेत्र में रहेंगे,सबके सुख और दुख में शामिल होते रहेंगे।
0 शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम हो इसका पूरा प्रयास रहेगा।
0 बिजली, पानी और खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त कराना प्राथमिकता।
0 जनहित की बात कर पार्टी का जनाधार बढ़ा बहनजी मजबूत करेंगे।