फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   modi hawan

अखिलेश के लिए हवन, मोदी के लिए पूजन

Thu, 16 Feb 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 16 Feb 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
modi hawan
लक्ष्मी गणेश पूजन
माघ मेला के आयोजनों से खाली होने के बाद संत-महात्मा अब चुनावी रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। मंदिरों, आश्रमों में कहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जीत के लिए हवन किया जा रहा है, तो कहीं प्रधानमंत्री मोदी की विजयश्री के लिए पूजन हो रहा है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के स्थानीय विधानसभा प्रत्याशी भी संतों के सानिध्य में हैं और जीत पक्की करने के लिए पूजा-अनुष्ठान करा रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिनों बड़े हनुमानजी के मंदिर में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी बड़ी संख्या में आशीष लेने पहुंच रहे हैं। बजरंगबली के दरबार में शहर दक्षिणी भाजपा प्रत्याशी नंदगोपाल गुप्ता नंदी, चायल के भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता, शहर उत्तरी भाजपा प्रत्याशी हर्ष बाजपेयी, मेजा से भाजपा प्रत्याशी नीलम करवरिया, मेजा से बसपा प्रत्याशी एसके मिश्रा, शहर पश्चिमी से सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह के लिए अनुष्ठान-पूजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि सीएम अखिलेश की जीत के लिए बड़े हनुमानजी के मंदिर में विशेष अनुष्ठान हो रहा है। 21 आचार्य पुरोहितों की देखरेख में होने वाले अनुष्ठान की शुरुआत पौष पूर्णिमा से हुई है। पूर्णाहुति महाशिवरात्रि यानी मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर होगी। मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी आनंद गिरि की देखरेख में अनुष्ठान हो रहे हैं। इसी क्रम में दरियाबाद स्थित तक्षकेश्वर महादेव मंदिर में पीठाधीश्वर रविशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत के लिए माघ शुक्ल प्रतिपदा गुप्त नवरात्र से दस महाविद्या का अनुष्ठान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed