{"_id":"5e63f1938ebc3eebb34235e1","slug":"model-of-students-project-appreciated-in-educational-exhibition-allahabad-news-ald270509692","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक प्रदर्शनी में छात्रों के माडल, प्रोजेक्ट की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक प्रदर्शनी में छात्रों के माडल, प्रोजेक्ट की सराहना
विज्ञापन
ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में चल रही दो दिवसीय शैक्षिक प्रदर्शनी शनिवार को पूरी हो गई। प्रदर्शनी के दौरान छात्रों ने मॉडल, चार्ट एवं प्रयोगों के जरिए निर्णायकों के सामने अपने तर्क रखे। निर्णायक मंडल ने छात्रों के प्रोजेक्ट एवं मॉडल का बारीकी से निरीक्षण किया। निर्णायक मंडल छात्रों का उत्साह एवं मेधा देखकर प्रभावित हुए। प्रदर्शनी के दूसरे दिन न केवल छात्रों बल्कि उनके अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निर्णायक मंडल में शामिल कुलभाष्कर पीजी कॉलेज के डॉ. शशिकांत त्रिपाठी (मृदा विज्ञान) और डॉ. पुनीत कुमार (कृषि अर्थशास्त्र) ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य युगल किशेार मिश्र ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षिक प्रदर्शनी से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। छात्रो को चाहिए कि और बेहतर तैयारियों के साथ इस प्रकार के आयोजनो में सहभाग करें और अपने अंदर की प्रतिभा को निखारें।
बच्चों की ओर से डांडिया योग, गुब्बारा युद्घ का शानदार प्रदर्शन
सरस्वती शिशु मन्दिर ज्वाला देवी परिसर सिविल लाइंस में आयोजित शिशु शिविर पूरा हो गया। समारोह में विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, दिनेश सिंह, मुख्य अतिथि डॉ. राम मनोहर, प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह, प्रबंधक मोहन जी टंडन, प्रधानाचार्य सुमंत कुमार पांडेय शामिल हुए। इस मौकेपर बच्चों की ओर से सामूहिक योग, दूध इमरती दौड़, कुर्सी दौड़, गुब्बारा युद्ध, डांडियां योग का शानदार प्रदर्शन किया। साड़ी नृत्य व होली गीत का शानदार प्रदर्शन करके अतिथियों व अभिभावको को मुग्ध कर दिया।
नन्हें बच्चों ने खेली होली
नटखट प्ले स्कुल शास्त्री नगर मे होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने एक दूसरे के उपर रंग ओर गुलाल डाला, सभी बच्चो को प्रधानाचार्य रीना सोनी ने उपहार स्वरुप होली की टोपी और रंगीन चश्मे भेंट किया। कार्यक्त्रस्म मे श्रुति और आंचल बच्चों के साथ होली खेली।