फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mobiles sold for more than 70 crores, GST given only one lakh, raids on shops

प्रयागराज :  70 करोड़ से ज्यादा का बेचा मोबाइल, जीएसटी दी महज एक लाख, दुकानों पर छापेमारी

Thu, 18 Nov 2021 12:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mobiles sold for more than 70 crores, GST given only one lakh, raids on shops
टैक्स रुपये - फोटो : pixabay

वाणिज्य कर विभाग कार्यालय की टीम ने बुधवार को इंदिरा  भवन में कार्रवाई करते हुए जीएसटी की बड़ी चोरी पकड़ी। विभागीय टीम को खबर मिली थी कि यहां एक मोबाइल विक्रेता द्वारा बीते चार वर्ष में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री की गई है, लेकिन कागजों में हेरफर कर उसने अब तक लाखों रुपये की कर चोरी कर ली है। विभाग के सचल दस्ते की टीम ने दोपहर में मोबाइल विक्रेता के यहां छापा मारा। इस दौरान उसके यहां रखे सभी रिकार्ड सीज कर लिए गए। 

विज्ञापन


विभागीय अफसरों का अनुमान है कि संबंधित विक्रेता द्वारा कम से कम 30 लाख रुपये का टैक्स नहीं जमा किया गया। विभाग के डीसी हेमंत गौतम के नेतृत्व में पड़े छापे में डीसी मुकेश कुमार, लल्लन यादव आदि ने वहां कार्रवाई के दौरान पाया कि जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक संबंधित मोबाइल विक्रेता द्वारा 70 करोड़ से ज्यादा के मोबाइल की बिक्री की जा चुकी है, लेकिन उसने टैक्स अब तक सिर्फ एक लाख रुपये ही जमा किया है।
विज्ञापन


डीसी हेमंत गौतम के अनुसार वहां रखे सभी रिकार्ड सीज करने के साथ उसकी जांच की जा रही है। विक्रेता को सुनवाई का मौका दिया जाएगा। अनुमान है कि उसने 30 लाख रुपये से ज्यादा की कर चोरी की है। कार्रवाई के दौरान विभागीय अफसर जितेंद्र कुमार, प्रियंका यादव, अजय कुमार, अवध कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर विभागीय कार्रवाई के दौरान इंदिरा भवन में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ दुकानदार अपने स्टाफ को दुकान पर बैठाकर वहां मोबाइल एवं अन्य उपकरणों की  खरीद फरोख्त के पेपर वहां से लेकर चलते बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed