फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mobile explodes as it is put into charging student dies due to electric shock in kunda

UP: चार्जिंग में लगाते ही फटा मोबाइल, करंट लगने से छात्र की मौत; शव देख रोते-बिलखते रहे परिजन

Thu, 14 Dec 2023 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Dec 2023 10:43 PM IST
सार

यूपी के कुंडा स्थित ढिकुही खेमीपुर निवासी अनुज प्रजापति (20) बुधवार की देर शाम अपने कमरे में मोबाइल चार्जिंग पर लगाने गया था। जैसे ही उसने मोबाइल चार्जिंग पर लगाया तो मोबाइल धमाके के साथ फट गया। 

विज्ञापन
Mobile explodes as it is put into charging student dies due to electric shock in kunda
Mobile Blast - फोटो : Istock

विस्तार

चार्जिग में मोबाइल लगाते ही फटने की घटना में कटे तार से बीए का छात्र चिपक गया। करंट से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद चार्जर के तार खुल गए थे, उन्हीं तारों से उसे करंट लगा और झुलसने से उसकी जान चली गई।

विज्ञापन

यूपी के कुंडा स्थित ढिकुही खेमीपुर निवासी अनुज प्रजापति (20) बुधवार की देर शाम अपने कमरे में मोबाइल चार्जिंग पर लगाने गया था। जैसे ही उसने मोबाइल चार्जिंग पर लगाया तो मोबाइल धमाके के साथ फट गया। चार्जर के तार खुल गए और हड़बड़ाहट में अनुज का हाथ खुले तार पर पड़ गया और उसे करंट लग गया। करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज की चीख सुनकर घर वाले वहां पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर बदहवास हो गए। किसी तरह तार से उसे अलग किया गया और ललाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक अनुज बीए का छात्र था। उसकी अभी उसकी शादी नही हुई थी। बेटे की मौत पर पिता बृजलाल, मां राजपती और भाई-बहन रोते-बिलखते रहे। बृजलाल के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं, मृतक अनुज घर में सबसे छोटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed