फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT Research: Nostavia is a combination of AI and doctors, its health score will tell whether you are health

MNNIT Research : एआई और डॉक्टर का योग है नोस्ताविया, हेल्थ स्कोर से बताएगा स्वस्थ हैं या बीमार

Sat, 02 May 2026 12:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 May 2026 12:53 PM IST
सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के छात्र आदित्य सिंह और अनुष्का गुप्ता ने स्वास्थ्य से जुड़ा एआई आधारित प्लेटफॉर्म नोस्ताविया बनाया है।

विज्ञापन
MNNIT Research: Nostavia is a combination of AI and doctors, its health score will tell whether you are health
एमएनएनआईटी इलाहाबाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के छात्र आदित्य सिंह और अनुष्का गुप्ता ने स्वास्थ्य से जुड़ा एआई आधारित प्लेटफॉर्म नोस्ताविया बनाया है। इसके माध्यम से बीमारी की पहचान और उसका उपचार दोनों संभव है। इस नवाचार को हाल ही में संकल्प-2026 कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया था।

विज्ञापन


बीमारी की जड़ पर करता है फोकस

नोस्ताविया का उद्देश्य केवल बीमारी पहचानना नहीं बल्कि उसे जड़ से समाप्त करना है। यह खून जांच की रिपोर्ट के आधार पर 100 से ज्यादा बायोमार्कर (शरीर में होने वाली सामान्य जैविक प्रक्रियाओं, रोगजनक प्रक्रियाओं या उपचार के प्रति प्रतिक्रिया के मापने योग्य संकेत) का अध्ययन करता है और उन्हें हेल्थ स्कोर में बदलकर शरीर के बीमार या स्वस्थ होने की जानकारी देता है।
विज्ञापन


कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ डॉक्टरों की निगरानी

खास बात यह है कि इसमें केवल एआई ही नहीं बल्कि डॉक्टर भी जुड़े होते हैं। जहां एआई डेटा का अध्ययन करता है वहीं डॉक्टर उस जानकारी के आधार पर उपयोगकर्ता की निगरानी और उसका मार्गदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देता है डाइट टिप्स व कार्ययोजना

प्लेटफॉर्म पर मौजूद एआई खून जांच की रिपोर्ट, स्मार्टवॉच का डेटा और खानपान की पूरी तस्वीर तैयार कर 12 हफ्तों की कार्ययोजना देता है। इसमें डाइट, जीवनशैली और फिटनेस के टिप्स शामिल होते हैं। इसके माध्यम से उपयोोगकर्ता किसी भी भोजन की फोटो अपलोड कर उसके शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को समझ सकता है।


शुगर व हृदय रोग पर कर रहा शोध

मधुमेह, फैटी लिवर और हृदय रोग जैसी समस्याओं की जड़ इंसुलिन प्रतिरोध और सूजन में होती है। नोस्ताविया इसके समाधान की दिशा में काम कर रहा है।इसका उपयोग वेबसाइट नोस्ताविया हेल्थ और इसके एप के माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed