फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT Allahabad

नए शिक्षकों को निदेशक ने पढ़ाया संस्थान की मर्यादा का पाठ

Sun, 18 Aug 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
MNNIT Allahabad
MNNIT Allahabad
प्रयागराज। मोती लाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में नवनियुक्त शिक्षकों के लिए फैकेल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। संस्थान के सेमिनार हाल में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने नवनियुक्त शिक्षकों का अभिनंदन करने केसाथ उन्हें बताया कि किसी शैक्षिक संस्थान के विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक का कार्य मात्र कक्षा मेें शिक्षण कार्य करने पर ही समाप्त नहीं हो जाता, बल्कि छात्रों को उचित निर्देशन प्रदान करना, छात्रों की भावनाओं को समझना, संस्थान में अच्छे वातावरण का निर्माण करना, विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाओं (लैब) का संचालन करना अच्छे शिक्षक के महत्वपूर्ण कार्य है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शिक्षक का पद बहुत ही चुनौती भरा होता है, व्यक्ति को कार्य में आनन्द की अनुभूति समझनी चाहिए। रजिस्ट्रार डॉ. सर्वेश तिवारी ने शिक्षकों को संस्थान में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद संस्थान में नियुक्त नवीन शिक्षकों ने अपना परिचय दिया। डीन फैकेल्टी वेल्फेयर प्रो. राकेश नारायण ने संस्थान में नए शिक्षकों को संस्थान की मर्यादा के बारे में बताया। इंडक्शन प्रोग्राम में डीन एकेडमिक प्रो. रमेश तिवारी, डीन प्लानिंग एवं डेवलपमेंट प्रो. एमएम गोरे, डीन रिसर्च प्रो. गीतिका, डीएसडब्ल्यू प्रो. केएन पांडेय, अध्यक्ष छात्र क्त्रिस्या कलाप प्रो.राजेश गुप्ता ने अपने विभागों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed