फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT 26 and Triple IT closed until April 30 due to Corona infection

 कोरोना संक्रमण के चलते एमएनएनआईटी 26 एवं ट्रिपलआईटी 30 अप्रैल तक बंद

Wed, 21 Apr 2021 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Apr 2021 07:38 PM IST
सार

  • दोनों संस्थानों में अवकाश के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी, ऑनलाइन पूरे किए जाएंगे ऑफिस के काम

विज्ञापन
MNNIT 26 and Triple IT closed until April 30 due to Corona infection
mnnit prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने के चलते मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) 26 अप्रैल और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआइटी) में 30 अप्रैल तक अवकाश रहेगा। एमएएनएनआईटी एवं ट्रिपलआईटी के निदेशकों की ओर से संक्रमण बढ़ने के साथ कर्मचारियों एवं शिक्षकों को मौत के मुंह में जाने से बचाने के लिए यह फैसला लिया है। अवकाश की अवधि में इन संस्थानों में छात्र हित में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होता रहेगा।
विज्ञापन


एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि कई शिक्षकों एवं कर्मचारियों के संक्रमित होने और गणित विभाग के डॉ.मनोज कुमार की संक्रमण के चलते मौत के बाद अब संस्थान को पूरी तरह से बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया था। संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. सर्वेश तिवारी ने बताया कि निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी के निर्देश पर संस्थान को 26 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान संस्थान के सभी काम ऑनलाइन मोड में होंगे। इस अवधि में कोई कर्मचारी, शिक्षक शहर छोड़कर नहीं जाएंगे। अपना मोबाइल ऑन रखेंगे। 26 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की स्थिति का अध्ययन करने के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रिपलआईटी के कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लगातार संक्रमित होने के बाद निदेशक प्रो. पी नागभूषण के निर्देश पर संस्थान को 30 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। अब तक संस्थान के 15 से अधिक लोक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। एक और दो मई को शनिवार एवं रविवार होने के चलते अब संस्थान के तीन मई को खुलने की उम्मीद है। रजिस्ट्रार प्रो. विजयश्री तिवारी ने संस्थान बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इस अवधि में सभी काम ऑनलाइन संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed