फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLC slaps XEN in anger over the disconnection of relative's electricity connection

प्रयागराज : कनेक्शन कटने से नाराज भाजपा एमएलसी ने समर्थकों संग एक्सईएन को कुर्सी से घसीटकर पीटा

Fri, 08 Apr 2022 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 06:34 PM IST
सार

टैगोर टाउन के एक्सईएन दफ्तर में बीचबचाव करने आए कर्मियों को भी पीटा, मोबाइल छीन कर वीडियो रिकार्डिंग नष्ट की। एडीएम सिटी, सीओ ने घटना स्थल का किया मुआयना, देर रात तक नहीं दर्ज हो सकी एफआईआर, अभियंताओं में बढ़ी नाराजगी। 

विज्ञापन
MLC slaps XEN in anger over the disconnection of relative's electricity connection
Prayagraj News : एक्सईएन की पिटाई से नाराज कर्मचारियों ने की नारेबाजी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बिजली चोरी के मामले में कटा कनेक्शन को जुड़वाने गए भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ अधिशासी अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल को दफ्तर से घसीट कर लात-घूंसों से जमकर पीटा। कुर्सी से घसीटकर एक्सईएन को पीटते हुए बाहर तक ले आए। जब वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तब उनको भी पीटा गया।

विज्ञापन




इस दौरान एक्सईएन समेत अन्य कर्मियों के मोबाइल भी छीन लिए गए और मारपीट- हंगामे की वीडियो रिकार्डिंग नष्ट करवा दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर एडीएम सिटी, सीओ पुलिस के साथ पहुंचे, लेकिन मामला सत्ताधारी दल के एमएलसी से जुड़ा होने की वजह से देर रात तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी। इस घटना के विरोध में जिला भर के बिजली अभियंता सड़क पर उतर आए हैं। हाइडिल पसिर में रात को ही धरना शुरू हो गया।
विज्ञापन




बिजली चोरी के खिलाफ बृहस्पतिवार को मास रेड के दौरान मेहंदौरी कॉलोनी में एक महिला के यहां यहां केबिल काटकर एसी चलाने के साथ ही 10 कमरे के हॉस्टल में कनेक्शन के अतिरिक्त 2.2 किलोवाट की अतिरिक्त बिजली चोरी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर कनेक्शन काट दिया गया और उस पर 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया। एक्सईएन का कहना है कि महिला ने किसी से बात कराई, फिर फोन उन्हें पकड़ा किया। उधर से आवाज आई कि एमएलसी सुरेंद्र चौधरी बोल रहा हूं, छोड़ दो, ये मेरी बहन है। एमएलसी कनेक्शन जोड़ने के लिए फोन पर दबाव बनाने लगे। 

MLC slaps XEN in anger over the disconnection of relative's electricity connection
prayagraj news : भाजपा से एमएलसी प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी। - फोटो : prayagraj

मोबाइल छीना, कर्मचारियों को भी धुना

एक्सईएन का आरोप है कि एमएलसी ने जांच कराने, देख लेने की धमकी दी। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे दो लोग टैगोर टाउन स्थित एक्सईएन के दफ्तर पहुंचे और उसी महिला का कनेक्शन जोड़ने की बात करने लगे। एक्सईएन का कहना था कि 2.50 लाख जुर्माना लगा है। एक लाख रुपये भी जमा करवा दीजिए, तो कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा।



इस पर वह लोग बाहर चले गए। एक्सईएन की तहरीर के मुताबिक दो मिनट बाद ही एमएलसी सुरेंद्र अपने 15 समर्थकों के साथ उनके दफ्तर में यह पूछते हुए घुसे कि मनोज कौन ? गार्ड ने जैसे ही इशारा कर बताया, एमएलसी और उनके समर्थक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कुर्सी से घसीटकर बाहर ले जाने लगे। इस दौरान एमएलसी ने उनका मोबाइल छीन लिया। साथ ही अधिशासी अभियंता पर लात-घूंसे बरसाते रहे।



कर्मचारियों ने विरोध किया तो उन्हें भी पीटने लगे। फिर दफ्तर में मौजूद महिला कर्मचारी दौड़कर कार्यालय के गेट पर पहुंच गईं और उन्होंने एक्सईएन को बचाने के लिए घेरा बना लिया। कुछ देर बाद जब पुलिस पहुंची तब जाकर एमएलसी और उनके समर्थकों के स्वर बदले। देर रात तक पुलिस एमएलसी का नाम तहरीर से निकालने के लिए एक्सईएन पर दबाव बनाती रही।

एमएलसी ने एक्सईएन के खिलाफ दी तहरीर, सीएम-डिप्टी सीएम को भी बताया

भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने एक्सईएन मनोज कुमार अग्रवाल के खिलाफ जार्ज टाउन थाने में तहरीर दी। उन्होंने के साथ अभद्रता और मारपीट से इंकार किया है। साथ ही अफसर पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। एमएलसी ने दलित एमएलसी बताकर अपमानित करने का एक्सईएन पर आरोप लगाया।


उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय प्रसाद के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा के दफ्तर को भी दे दी गई है। भ्रष्ट एक्सईएन के खिलाफ शिकायतों की जांच कराने का आश्वासन मिला है।


एमएलसी ने अपनी तहरीर में कहा है कि रोज की भांति शुक्रवार को भी जन सुनवाई कर रहे थे। उसी दौरान एक फरियादी की समस्या को लेकर उन्होंने बिजली विभाग के जार्जटाउन डिवीजन के एक्सईएन मनोज कुमार अग्रवाल को कई बार फोन लगवाया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

एमएलसी का आरोप, एक्सईएन ने किया अपमानित

एमएलसी के मुताबिक इसके बाद वह भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील पटेल, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव के साथ एक्सईएन के दफ्तर पहुंचे। वहां जब उन्होंने एक्सईएन से पूछा कि आप फोन क्यों नहीं उठा रहे हैं, तब उनका कहना था कि तुम जैसे बहुत दलित विधायक देखा है हमने।



मैं तुम जैसे दलितों को फोन उठाना उचित नहीं समझता। इसके बाद एक्सईएन अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दफ्तर से तत्काल बाहर निकल जाने की धमकी देने लगे। इस दौरान एक्सईएन अपने कुछ कर्मचारियों के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए।



एमएलसी ने अमर उजाला को बताया कि बृहस्पतिवार को भी शकीबा खातून के घर से बिजली विभाग के लोग छापामार कर बिजली का तार उठा ले गए थे। तब एक्सईएन को फोन कर तार वापस करने के लिए कहा था, लेकिन तब एक्सईएन ने कहा था कि एफआईआर हो गई है, इसमें कुछ नहीं किया जा सकता।



एक्सईएन पर 50 हजार रुपये मांगने का एमएलसी ने लगाया आरोप
एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने मेहंदौरी में बिजली चोरी के मामले को रफा-दफा कराने के लिए एक्सईएन मनोज कुमार अग्रवाल पर 50 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। एमएलसी के मुताबिक शकीबा और उसके पति ने शुक्रवार को उन्हें बताया कि इस मामले को निबटाने के लिए एक्सईएन उनसे मोटी रकम मांग रहे थे। न देने पर प्राथमिकी दर्ज करा दी। 



क्या कहते हैं अधिकारी
एमएलसी और एक्सईएन के बीच विवाद पर दोनों तरफ से तहरीर मिली है। इस घटना से जुड़ी वीडियो फुटेज की रिकवरी कराई जा रही है। कुछ फुटेज प्राप्त हुए हैं। इस मामले की जांच कराई जा रही है। 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। - अजय कुमार, एसएसपी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed