एमएलसी चुनाव : विधान परिषद के लिए कल पड़ेंगे वोट, कई ब्लॉक प्रमुखों ने थामा भाजपा का दामन
सपा के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख बने कई प्रमुखों ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने प्रयागराज-कौशाम्बी सीट से पूर्व महापौर डॉ. केपी श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है, जबकि सपा ने निवर्तमान एमएलसी बासुदेव यादव पर फिर भरोसा जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी के लिए मतदान शनिवार को होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना कर दी गई हैं। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। मतदान के एक दिन पहले प्रयागराज में राजनीतिक उथल पुथल का माहौल रहा।
सपा के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख बने कई प्रमुखों ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने प्रयागराज-कौशाम्बी सीट से पूर्व महापौर डॉ. केपी श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है, जबकि सपा ने निवर्तमान एमएलसी बासुदेव यादव पर फिर भरोसा जताया है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में कई ब्लॉक प्रमुखों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जसरा के ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ पप्पू छतहरा, उरुवा प्रमुख आरती गौतम पत्नी पप्पू गौतम, चाका से अनिल पटेल, कौंधियारा से इंद्रनाथ मिश्र ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।