फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLA Vijma will present list of witnesses tomorrow for cleanup evidence

भीड़ को उकसाने के मामला: विधायक विजमा सफाई साक्ष्य के लिए कल पेश करेंगी गवाहों की सूची

Mon, 19 Dec 2022 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 07:27 PM IST
सार

सपा विधायक पर सन 2000 में भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया गया है। उनके उकसाने पर भीड़ ने उपद्रव किया। इस वजह से कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसके पहले उन्होंने कोर्ट के समक्ष पेश होकर उन्होंने अपने आप को निर्दोष बताया था।

विज्ञापन
MLA Vijma will present list of witnesses tomorrow for cleanup evidence
विजमा यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सपा विधायक विजमा यादव को भीड़ को उकसाने केमामले में सफाई साक्ष्य प्रस्तुत करने केलिए 21 को मौका मिला है। सोमवार को जिला न्यायालय की विशेष कोर्ट के समक्ष पेश हुई विधायक ने कोर्ट से अनुरोध किया कि उन्हें दो दिन की मोहलत दी जाए। जिससे कि वह अपने गवाहों की सूची पेश कर सकें।

विज्ञापन



सपा विधायक पर सन 2000 में भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया गया है। उनके उकसाने पर भीड़ ने उपद्रव किया। इस वजह से कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसके पहले उन्होंने कोर्ट के समक्ष पेश होकर उन्होंने अपने आप को निर्दोष बताया था। कहा था कि उन्हें सियासी षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है।
विज्ञापन



कोर्ट ने उनका पक्ष जानने के बाद अपने सफाई साक्ष्य के लिए गवाहों की सूची प्रस्तुत करने का मौका दिया है। सोमवार को विजमा के साथ सह अभियुक्त भी कोर्ट के समक्ष पेश हुए। सह अभियुक्त अभयराज की ओर से छह, राजेश कुमार, शिवदास भारतीय, विनोद कुमार उर्फ राजू, शिव प्रताप और पवन कुमार की ओर से दो-दो गवाहों की सूची पेश की। विधायक ने 21 को सफाई साक्ष्य में गवाहों की सूची पेश करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed