फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Missing girl Dead body found on railway track in morning lover detained by police

प्रयागराज : रात से ही गायब किशोरी का सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 31 Oct 2021 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Oct 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Missing girl Dead body found on railway track in morning lover detained by police
हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

पूरामुफ्ती में रहने वाली 17 वर्षीय रानी रविवार सुबह संदिग्ध हाल में मृत मिली। उसका क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और उनका कहना है कि वह शाम से ही गायब थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शक के आधार पर गांव के ही एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


अकबरपुरए सल्लाहपुर में रहने वाला रामलौटन मजदूरी करता है। उसके सात बच्चों में रानी सबसे छोटी थी। परिजनों का कहना है कि शनिवार शाम 7.30 बजे के करीब वह संदिग्ध हाल में गायब हो गई। रात भर खोजबीन की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह छह बजे के करीब उसका शव सल्लाहपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मिला। परिजनों ने सूचना दी तो पुलिस आ गई और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव का ही एक युवक व उसका साथी उनकी बेटी को परेशान करता था। उन्होंने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की भी आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। सीओ सिविल लाइंस संतोष सिंह का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद तहरीर देने की बात कही है लेकिन देर रात तक तहरीर थाने में नहीं दी गई।  जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में नहीं दी पुलिस को सूचना
परिजन भले ही हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हों लेकिन पुलिस का एक और बात खटक रही है। पुलिस का कहना है किशोरी शाम 7.30 बजे के करीब लापता हुई लेकिन घरवालों ने इसकी सूचना चौकी या थाने में नहीं दी। सुबह भी युवती की मौत की जानकारी पहले परिजनों को ही मिली, जिस पर उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। अफसरों का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।

भाई बोला-दोनों युवकों ने घर आकर दी थी धमकी
मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी दोनों युवकों ने घटना से पहले घर पर आकर धमकी भी दी थी। भाई प्रदीप ने बताया कि दोनों युवक शाम को घर आए थे। उन्होंने उसकी बहन को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं और पूरे परिवार को देख लेने की धमकी भी दी। आरोप यह भी है कि इनमें से ही एक युवक ने 15 दिन पहले उसकी बहन को मोबाइल दिया था। बाद में जानकारी होने पर घरवालों ने मोबाइल तोड़ दिया था। भाई ने बताया कि इसके कुछ देर बाद ही उसकी बहन संदिग्ध हाल में गायब हो गई और सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।

सिर में लगी चोट की वजह से हुई मौत
सूत्रों का कहना है कि सिर में चोट की वजह से किशोरी की मौत हुई। शरीर में अन्य कोई चोट का निशान नहीं है। पूरामुफ्ती पुलिस का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकेगा।

झाड़ियों में मिला वृद्ध का शव, हादसे में मौत आशंका 

कोखराज कोतवाली के इमामगंज चौराहे पर रविवार दोपहर झाड़ियों में वृद्ध दौलत (70) का शव मिला। सड़क किनारे उसकी साइकिल भी पड़ी मिली है। स्थानीय लोगों ने किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोखराज के भीखमपुर निवासी दौलत (70) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की दोपहर दौलत साइकिल से इमामगंज बाजार की तरफ गया था। दोपहर करीब दो बजे स्थानीय लोगों ने इमामगंज चौराहे से कुछ दूरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में उसका शव देखा तो सूचना पुलिस को दी।

मौके पर कोखराज पुलिस के साथ पहुंचे सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। सीओ सिराथू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed