{"_id":"6ab82cade72ea9eb7b05df6a","slug":"missing-accountants-bike-found-on-old-yamuna-bridge-fear-that-he-may-have-jumped-allahabad-news-c-3-ald1024-984221-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लापता अकाउंटेंट की पुराने यमुना पुल पर मिली बाइक, छलांग लगाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लापता अकाउंटेंट की पुराने यमुना पुल पर मिली बाइक, छलांग लगाने की आशंका
विज्ञापन
अतरसुइया निवासी एक निजी फर्म के अकाउंटेंट तुषार मित्तल (35) शुक्रवार शाम से लापता हैं। उसकी बाइक पुराने यमुना पुल पर मिलने के बाद नदी में कूदने की आशंका जताई गई। कीडगंज पुलिस ने एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना में तलाश शुरू कराई।
अतरसुइया निवासी तुषार के परिवार में पत्नी प्राची और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। जबकि तुषार एक निजी फर्म में अकाउंटेंट हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह रोजाना की तरह बाइक लेकर अपने घर से निकले। कुछ देर बाद पत्नी प्राची ने कमरे में उनका सोने का ब्रेसलेट और अंगूठियां देखीं।
उन्होंने तुषार को फोन किया लेकिन नंबर बंद था। इसके बाद परिजन तुषार की तलाश में जुट गए। तभी कीडगंज पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि तुषार की बाइक पुराने यमुना पुल पर मिली है। बाइक पुल पर मिलने और तुषार का मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस ने नदी में कूदने की आशंका जताते हुए यमुना में तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई तलाश शनिवार को भी जारी रही। एसडीआरएफ, जल पुलिस के जवानों के साथ स्थानीय गोताखोरों ने यमुना में काफी दूर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तुषार का पता नहीं चला। कीडगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तुषार के नदी में कूदने की आशंका के आधार पर नदी में तलाश कराई गई। शनिवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।