Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Misleading information about PGT exam result was spread from Rajasthan.

Prayagraj : राजस्थान से फैलाई गई थी पीजीटी परीक्षा रिजल्ट की भ्रामक जानकारी

Sun, 10 May 2026 04:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 May 2026 04:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की पीजीटी परीक्षा-2022 से जुड़ी भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में साइबर पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Misleading information about PGT exam result was spread from Rajasthan.
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की पीजीटी परीक्षा-2022 से जुड़ी भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में साइबर पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला कि जिस फेसबुक आईडी से गलत जानकारी पोस्ट की गई थी, उसका संचालन राजस्थान से किया जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने फेसबुक आईडी के माध्यम से आरोपी के रिकॉर्ड को खंगालने में जुट गई है। दावा किया गया है जल्द ही यूजर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, आईडी को भी ब्लॉक कराने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 29 अप्रैल को फेसबुक आईडी गिरिजेश-कुमार-3998 से एक पोस्ट के माध्यम से पीजीटी-2022 परीक्षा की डेट शीट, संशोधित उत्तर कुंजी और 10 मई तक रिजल्ट जैसी भ्रामक जानकारी साझा की गई थी।
विज्ञापन


आयोग के उपसचिव की तहरीर पर फेसबुक यूजर के खिलाफ कर्नलगंज पुलिस ने छह मई को एफआईआर दर्ज की थी। मामले की जांच साइबर पुलिस कर रही थी। जांच में पता आईडी की डिटेल खंगाली गई तो मामले का खुलासा हो गया। बहरहाल, पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed