फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Miscreants shot and robbed a truck driver on highway in Sahas

Prayagraj: हाईवे पर बदमाशों ने की तमंचे के बल पर लूटपाट, ट्रक चालक हुआ घायल

Tue, 21 Nov 2023 11:54 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 11:54 AM IST
सार

फूलपुर में कोखराज हंडिया हाईवे पर एक ट्रक चालक ब्रिजेश के साथ तमंचे के बल पर लूटपाट हुई है। चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Miscreants shot and robbed a truck driver on highway in Sahas
घायल ट्रक चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहसों में बदमाशों ने एक ट्रक चालक से साथ लूटपाट की। यहां बदमाशों ने गोली मारकर 30,000 रुपये नगदी लूट कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को बेली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चालक के दाहिने कंधे में गोली लगी है।

विज्ञापन


जौनपुर जनपद के गांव जंगीपुर थाना सरपतहिया के रहने वाले बृजेश कुमार 32 पुत्र प्रेमचंद ट्रक चालक है। वह पंजाब से धागा लादकर बांग्लादेश जा रहा था। वह थरवई थाना क्षेत्र के भोपतपुर टोल प्लाजा के पास कोखराज-हंडिया हाईवे पर मंगलवार 4 बजे भोर में पहुंचा तो खड़ी कर शौच के लिए रूका था। शौच करने के बाद वह ट्रक में सवार हुआ। इसी बीच वहां चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की।
विज्ञापन


चालक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और बैग में रखे 30 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटना के दौरान सह चालक मनोज कुमार निवासी गोपालगंज बिहार को भी बदमाशों ने तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया और भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को बेली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक के दाहिने कंधे में गोली फंसी होने की वजह से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed