फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Miscreants seen in CCTV, raided in search

सीसीटीवी में दिखे बदमाश, तलाश में छापा

Wed, 09 Mar 2022 11:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Miscreants seen in CCTV, raided in search
सीसीटीवी में दिखे बदमाश, तलाश में छापा
विज्ञापन

प्रयागराज। शिवकुटी थाना क्षेत्र में छावनी इलाके में वीर अब्दुल हमीद द्वार के पास कैश मैनेजमेंट कंपनी के एरिया मैनेजर से साढ़े तीन लाख लूटने वाले बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। अब उनकी तलाश में छापा मारा जा रहा है। डेल्हीवेरी कंपनी में बैरहना का राजेश एरिया मैनेजर है। मंगलवार दोपहर वह डेल्हीवेरी कंपनी के रसूलाबाद स्थित कार्यालय से 3.41 लाख रुपये लेकर सिविल लाइंस स्थित एक्सिस बैंक जाने के लिए बाइक से निकला। वह वीर अब्दुल हमीद द्वार के पास पहुंचातभी दो पल्सर बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया। उससे साढ़े तीन लाख लूटकर वे भाग निकले। बाइकसवार तीन युवकों ने नकाब बांध रखा था जबकि अन्य दोनों युवकों के चेहरे ढंके नहीं थे। घटना के बाद पुलिस ने जब चेकिंग शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में उनके चेहरे दिख गए। उसी के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। एसओ शिवकुटी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed