{"_id":"604f57622c40fb1fc33e045d","slug":"miscreants-demonstrating-arms-openly-video-viral-no-fear-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में बदमाश बेखौफ, खुलेआम कर रहा असलहों का प्रदर्शन, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में बदमाश बेखौफ, खुलेआम कर रहा असलहों का प्रदर्शन, वीडियो वायरल
Mon, 15 Mar 2021 06:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 15 Mar 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
बम फेंकता बदमाश।
- फोटो : ट्विटर से
प्रयागराज जिले में बदमाश इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि अब वह खुलेआम असलहा का प्रदर्शन करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक खुलेआम तमंचा दिखाए नजर आ रहा है। यही नहीं, वह खुलेआम हाईवे पर बमबाजी करता भी नजर आ रहा है।
हड़कंप उस वक्त मच गया, जब मामले की शिकायत एक यूजर ने प्रयागराज पुलिस से ट्विटर के माध्यम से की। पुलिस अफसरों का कहना है कि नवाबगंज पुलिस को जांच का आदेश दिया गया है। फिलहाल इतना पता चल सका है कि युवक मंसूराबाद का रहने वाला है।