फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minor son , who is teaching firing !

नाबालिग बेटे को फायरिंग सिखा रहे अतीक!

Sun, 24 Jan 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Minor son , who is teaching firing !

पूर्व सांसद अतीक अहमद से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। व्हाटस एप पर वायरल हुए एक वीडियो में अतीक का नाबालिग पुत्र शादी समारोह में पिस्टल से हवा में फायरिंग करते नजर आ रहा है। शनिवार को टीवी चैनलों पर इस वीडियो के हवाले से खबर चली तो मामला गर्मा गया। चर्चा चली कि अतीक अपने नाबालिग बेटे को फायरिंग करना सिखा रहे हैं। तमाम शादी समारोहों में उन्होंने अपने बेटे से यूं ही फायरिंग कराई। हालांकि अतीक ने सफाई दी है कि यह वीडियो एक शादी समारोह का है जिसमें उनके पुत्र ने खिलौना पिस्टल से फायरिंग की थी।

विज्ञापन

शहर पश्चिमी से पांच बार विधायक और एक बार फूलपुर से सांसद रहे अतीक अहमद महंगी लग्जरी गाड़ियों के साथ ही असलहों के भी शौकीन हैं। उनके पास तीन लाइसेंसी हथियार हैं। उनमें एक लाइसेंसी पिस्टल भी है। हाल ही में व्हाट्स एप पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें किसी समारोह में अतीक अहमद लोगों के साथ बैठे हैं और उनके 11 ग्यारह वर्षीय पुत्र ऐजम खड़े होकर हवा में पिस्टल से फायरिंग कर रहे हैं। शनिवार को टीवी चैनलों पर भी इस वीडियो फुटेज के जरिए खबर चली कि अतीक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बेटे से फायर कराए। अगर ऐसा है तो यह सत्ताधारी दल के पूर्व सांसद का बेहद गैरजिम्मेदाराना कारनामा है। 

विज्ञापन

शासन ने समारोहों में फायरिंग पर रोक का आदेश जारी कर रखा है। और अगर ये वास्तव में अतीक की लाइसेंसी पिस्टल थी तो यह शस्त्र अधिनियम के तहत गैरकानूनी भी है। ऐसे में मुकदमा लिख कार्रवाई हो सकती है। इस बाबत अमर उजाला से फोन पर बातचीत में अतीक ने कहा कि वह वीडियो शहर में एक विवाह समारोह का है जिसमें उनके बेटे ऐजम ने फायरिंग की लेकिन खिलौना पिस्टल से। वह उनकी लाइसेंसी पिस्टल नहीं थी। हालांकि इस पिस्टल में फायरिंग के बाद नाल से धुआं निकलता दिख रहा है। साथ ही गोली फंसने पर खुद अतीक पिस्टल हाथ में लेकर उसे देखते नजर आ रहे हैं। वह बेटे को पिस्टल थमाकर फायर करने के लिए कहते दिख रहे हैं। मगर अतीक कहते हैं कि उनके बेटे ऐजम को घुड़सवारी के साथ ही शूटिंग का भी शौक है। वह शूटिंग प्रतियोगिताओं में अक्सर हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैंने पूर्व सांसद के बेटे द्वारा फायरिंग का वीडियो नहीं देखा। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वीडियो मिले तो उसकी फोरेंसिंक जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। किसी के लाइसेंस शस्त्र से कोई और फायर करे तो यह गैरकानूनी कृत्य है।’

राजेेश यादव, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed