फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minor raped, accused uncle arrested

नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी चाचा गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Minor raped, accused uncle arrested
Minor raped, accused uncle arrested
प्रयागराज। करेली के रसूलपुर में किशोरी के लिए उसका चाचा ही हैवान बन गया। 14 साल की किशोरी के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया। उसे कुछ नहीं सूझा तो घर वालों से बिना बताए ही वह घर से निकल गई। फतेहपुर में उसे पकड़ा गया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। परिजन भी हतप्रभ रह गए। किशोरी की मां की तहरीर पर गुरुवार को चाचा के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

करेली के रसूलपुर की रहने वाली किशोरी करीब दस दिन पहले घर से कहीं चली गई। घर वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फतेहपुर स्टेशन से किशोरी को पकड़ लिया। उसे अगले दिन बाल कल्याण समिति के सामने लाया गया। वहां पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसका चाचा उसके साथ महीनों से दुष्कर्म कर रहा है। डर के मारे उसने घर में किसी से कुछ नहीं बताया। जब उसे कुछ नहीं सूझा तो उसने घर छोड़ दिया। इसके बाद किशोरी के परिजनों को बुलाकर पूरी बात बताई गई। बाल कल्याण समिति ने भी पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई को कहा। करेली इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी और उसकी मां को बुलाया गया। वही बयान दिया जो किशोरी ने बाल कल्याण समिति के सामने दिया था। किशोरी का चाचा महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था। उसने धमकी भी दी थी कि कहीं बताया तो उल्टा उसी पर आरोप लगा देगा। इसी कारण किशोरी बुरी तरह से डर गई थी। उसने अपनी मां तक से डर के मारे कुछ नहीं बताया और वह घर से निकल गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed