{"_id":"5d1e21248ebc3e3cbe0f4cff","slug":"minor-girl-raped-arrested-naini-news-ald2485300117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं की छात्रा के साथ युवक ने की दरिंदगी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवीं की छात्रा के साथ युवक ने की दरिंदगी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
भोर में खेत में बेहोश पड़ी थी छात्रा, होश में आने पर आरोपी का नाम बताया
अमर उजाला ब्यूरो
लालापुर (प्रयागराज)। लालापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार तड़के शौच को गई एक नाबालिग छात्रा के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। जब वह बेहोश हो गई, आरोपी युवक वहां से भाग निकला। जब गांव की महिलाएं उधर पहुंचीं तो छात्रा बेहोश पड़ी थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लालापुर क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा गांव के ही एक स्कूल में पांचवीं की छात्रा है। गुरुवार की सुबह वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। वहीं पर गांव का ही एक युवक बैठा था। छात्रा को दबोचकर युवक ने दुष्कर्म किया। ज्यादा खून बहने से छात्रा बेहोश हो गई तो आरोपी वहां से भाग निकला। गांव की महिलाएं जब उधर पहुंचीं तो छात्रा अस्त व्यस्त कपड़ों में बेहोश पड़ी थी। ऐसी हालत में उसे देखकर महिलाओं ने तुरंत उसके घर वालों को बताया। वे भी भागकर पहुंचे। उसे घर लाकर किसी तरह होश में लाया गया। इसके बाद उसने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। उसने गांव के ही युवक का नाम बताया तो सभी लोग आक्रोशित हो गए। परिजन आरोपी के घर पहुंचे लेकिन वह घर से भागा हुआ था। घटना से गांव में तनाव भी हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को एक हास्पिटल में भर्ती करा दिया। उसका बयान लेकर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई। छात्रा के परिजनों के साथ आरोपी की खोजबीन की गई। शाम को आरोपी को चिल्ला गांव तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।