फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minor dispute with a knife attack on a mobile mechanic

मामूली विवाद में मोबाइल मैकेनिक पर चाकू से हमला

Tue, 06 Mar 2018 01:15 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 06 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Minor dispute with a knife attack on a mobile mechanic
crime
कैंट थाना क्षेत्र के आईआई बाजार में मामूली विवाद में मोबाइल मैकेनिक पर चाकू से हमला किया गया। चार-पांच युवकों ने उसे इस कदर पीटा कि वह मरणासन्न हो गया। हमले में उसके सिर, चेहरे और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं हैं। घायल को सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहंा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


 कैंट थाना क्षेत्र के आईआई बाजार(काली पल्टन) में प्रमोद कुमार उर्फ सोनू अपने परिवार के साथ रहता है। उसके भाई कुलदीप ने बताया कि तीन मार्च को मोहल्ले में आयोजित होली मिलन समारोह में उसकी बेटी का डांस प्रोग्राम था। प्रदीप बेटी के प्रोग्राम की मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहा था कि तभी बार-बार सामने आ जाने पर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई। रात 10.30 बजे के करीब प्रदीप घर के पास ही टहल रहा था कि तभी वही युवक अपने चार-पांच साथियों के साथ आ धमका। अगले ही पल युवक और उसके साथियों ने प्रदीप पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


उस पर लोहे की रॉड, ईंट और चाकू से वार किया। जिसमें उसके हाथ, सिर के साथ ही चेहरे पर गंभीर चोट आई है। घरवालों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। घरवालों का आरोप है कि कार्रवाई की बजाय अगले दिन युवकों को छोड़ दिया गया। उधर कैंट इंस्पेक्टर रमेश सिंह रावत ने बताया कि घरवालों का इंतजार किया जा रहा था लेकिन वह थाने नहीं आए। इसलिए युवकों को छोड़ा गया। सोमवार शाम को तहरीर मिली है। उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed