फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Rita Joshi inspected the Child Reform Home

मंत्री रीता जोशी ने बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया

Fri, 16 Jun 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 16 Jun 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Minister Rita Joshi inspected the Child Reform Home
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सूबे की महिला, परिवार, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने बृहस्पतिवार को खुल्दाबाद स्थित बाल सुधार गृह व महिला शरणालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महिला शरणालय की महिलाओं की काउंसिलिंग कराई जाएगी। बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चों को खेलकूद की सामग्री के साथ लाइब्रेरी की सुविधा एनजीओ के माध्यम से मुहैया कराई जाएगी। बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर देते हुए मंत्री ने अफसरों को चेताया कि लापरवाही पर कोई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कई स्थान पर गंदगी देखकर साफ सफाई पर ध्यान देने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


 मंत्री डॉ. रीता जोशी ने बाल सुधार गृह एवं राजकीय बालिका गृह के निरीक्षण के दौरान अफसरों को निर्देश दिए कि सुविधाओं का विस्तार करें। उन्होंने सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद महिला शरणालय पहुंची मंत्री ने महिलाओं व बालिकाओं से उनकी समस्याओं को सुना और हल कराने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने कहा कि सभी महिलाओं व बालिकाओं की काउंसिलिंग कराकर उनके परिजनों से मिलाने का प्रयास करने को कहा। निर्देश दिया कि इसके लिए बेहतर काउंसलर बुलाया जाएगा। उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिया कि हर महिला की केस हिस्ट्री तैयार कराएं ताकि जरूरत पर भटकना न पड़ा। उनकी मदद करने में भी इसका उपयोग किया जाए। सभी के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने के साथ कूलर भी लगवाने का निर्देश दिया। इस दौरान अभिषेक शुक्ल, मानस शर्मा, विजय मिश्र, गौरव त्रिपाठी, रजत समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed