मंत्री रघुराज सिंह बोले : अग्निवीर बनने के लिए 21 वर्ष से कम उम्र के पंजीकृत श्रमिकों को किया जाएगा प्रेरित
विभाग की समीक्षा बैठक में शिरकत करते हुए शाम को प्रयागराज पहुंचे मंत्री रघुराज ने अग्निपथ योजना को लाजवाब बताया। कहा कि युवाओं के लिए यह योजना बेहतर है। लोग पीएम मोदी की दूरदर्शिता को नहीं समझ नहीं पा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के श्रम विभाग में 21 वर्ष से कम आयु के पंजीकृत श्रमिकों को अग्निवीर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार की अग्निपथ योजना के तहत ऐसे श्रमिकों चिह्नित किए जाएंगे जो अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने की शैक्षिक योग्यता रखते हों और उनकी उम्र भी 21 वर्ष से कम हो। सोमवार को यह बातें राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन रघुराज सिंह ने संवाददाताओं से हुई अनौपचारिक वार्ता में कही।
विभाग की समीक्षा बैठक में शिरकत करते हुए शाम को प्रयागराज पहुंचे मंत्री रघुराज ने अग्निपथ योजना को लाजवाब बताया। कहा कि युवाओं के लिए यह योजना बेहतर है। लोग पीएम मोदी की दूरदर्शिता को नहीं समझ नहीं पा रहे हैं। 17 वर्ष की आयु में अगर कोई सेना में भर्ती होता है तो उसे आम सैनिकों की तरह ही प्रशिक्षित किया जाएगा।
चार वर्ष बाद जब वह सेवानिवृत्त होंगे तो उनके पास पूर्व सैनिक का प्रमाणपत्र तो होगा ही साथ ही उनके पास काफी रकम भी होगी। ताकि वह आगे अपनी नई पारी की शुरूआत कर सकें। साथ ही कई अन्य सेवाओं में दस फीसदी आरक्षण का भी वह लाभ उठा सकेंगे।
विभाग अब 21 वर्ष से कम आयु वाले पंजीकृत श्रमिकों को चिह्नित कर उन्हें अग्निवीर बनने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर मंत्री रघुराज ने कहा कि कोरोना काल में काफी संख्या में लोगों ने ई-श्रम योजना के तहत पंजीकरण कराया। प्रयागराज में 23 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं, जबकि जिले की कुल जनसंख्या तकरीबन 70 लाख है। इस हिसाब से यहां हर तीसरा व्यक्ति श्रमिक हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के चक्कर में तमाम लोगों ने अपनी पंजीकरण करवा लिए। अब वह बैठक कर डीएलसी से इस प्रकरण की जांच कराने के लिए कहेंगे। ताकि अपात्रों को बाहर किया जा सके।
इस कार्यकाल में पांच लाख विवाह का लक्ष्य
राज्य मंत्री रघुराज निर्माणाधीन भवनों में सेस की राशि की जानकारी लेने के लिए मंडलों में भ्रमण के लिए निकले हैं। सोमवार को प्रयागराज पहुंचे मंत्री ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी के लिए विभाग की ओर से अगस्त में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में दो लाख गरीब बेटियों की शादी करवाई गई। इस कार्यकाल में पांच लाख विवाह कराने का लक्ष्य है। इस विवाह में एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
सपा सरकार में केवल मुस्लिम बेटियों को 35 हजार रुपये की राशि दी जाती थी, लेकिन योगी सरकार में योजना के तहत हर जाति एवं धर्म के गरीब को शामिल किया गया है। पिछले कार्यकाल में कुल विवाह में से 40 फीसदी मुस्लिमों के ही रहे। मंत्री रघुराज मंगलवार को 11 बजे विभागीय अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इसके पूर्व वह संगम स्नान के साथ ही बड़े हनुमान मंदिर का दर्शन करेंगे।