{"_id":"b3e7b3e1e7eca53d15e9d6f26cb44698","slug":"minister-of-secondary-education-up-board-exam-review-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने की यूपी बोर्ड परीक्षा की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने की यूपी बोर्ड परीक्षा की समीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार 19 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के प्रति कृत संकल्प है। बोर्ड परीक्षा से पहले प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने मंगलवार को यूपी बोर्ड मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि अधिकारी इस बार नकल विहीन परीक्षा के लिए पूरी तरह से जुट जाएं। बोर्ड मुख्यालय में हुई बैठक में माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेन्द्र कुमार, यूपी बोर्ड के सभापति डॉ. अवध नरेश शर्मा, सचिव यूपी बोर्ड अमरनाथ वर्मा के साथ शासन की ओर से सभी मंडलों के लिए तय प्रभारी, सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं प्रदेश भर के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षा हर हाल में नकल विहीन कराई जाए।
यूपी बोर्ड मुख्यालय में हुई बैठक में शिक्षामंत्री से बोर्ड कापियों पर कोडिंग नहीं किए जाने की बात उठाई गई तो उनका कहना था कि सरकार इस बार कापियों पर होलोग्राम लगवाएगी। उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि आखिर कापियों की कोडिंग क्यों नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने में जब 15 दिन शेष हैं तो पांच करोड़ कापियों पर होलोग्राम कैसे लगवाया जाएगा। होलोग्राम किस एजेंसी के जरिए लगेगा, यह भी नहीं बता सके। लोकायुक्त की ओर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में पैसा लेने के आरोप पर शिक्षा मंत्री ने कहा इस संबंध में उन्हीं से बात करें।