फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi took poor children from Vande Bharat to Lucknow, children traveled for the first time

प्रयागराज : गरीब बच्चों को वंदे भारत से लखनऊ ले गए मंत्री नंदी, पहली बार बच्चों ने किया सफर

Sat, 26 Oct 2024 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 12:49 PM IST
सार

हर घर रोशनी, हर घर दिवाली अभियान के तहत पिछले कुछ वर्ष से मंत्री नंदी दिवाली के मौके पर बच्चों को शॉपिंग करवाते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को 380 बच्चे सुबह लग्जरी बसों से लखनऊ भेजे गए। बाद में 410 बच्चों को लेकर वह खुद वंदे भारत ट्रेन से लखनऊ रवाना हुए।

विज्ञापन
Minister Nandi took poor children from Vande Bharat to Lucknow, children traveled for the first time
मंत्री नंदी और पूर्व महापौर अभिलाषा गरीब बच्चों को शॉपिंग कराने ले गए लखनऊ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन







प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र की 59 बस्तियों की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 790 बच्चों के साथ लखनऊ रवाना हुए। लखनऊ में मंत्री नंदी शनिवार को इन बच्चों को लूलू मॉल में दिवाली की शॉपिंग करवाएंगे। खास बात यह रही कि 790 में से 410 बच्चे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ गए। इस दौरान मंत्री नंदी के साथ उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता, पुत्री जान्हवी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

हर घर रोशनी, हर घर दिवाली अभियान के तहत पिछले कुछ वर्ष से मंत्री नंदी दिवाली के मौके पर बच्चों को शॉपिंग करवाते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को 380 बच्चे सुबह लग्जरी बसों से लखनऊ भेजे गए। बाद में 410 बच्चों को लेकर वह खुद वंदे भारत ट्रेन से लखनऊ रवाना हुए। इस दौरान बच्चों ने वंदे भारत में मिलने वाले भोजन का भी आनंद लिया। लखनऊ स्टेशन पहुंचने पर सभी का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत हआ। वहां से बस द्वारा बच्चों को कानपुर रोड पर स्थित आनंदी वाटर पार्क ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर पार्क में ही बच्चों के लिए डिनर एवं डीजे नाइट का भी इंतजाम किया गया । अब 26 की सुबह वाटर पार्क में एडवेंचर गेम, म्यूजिकल गेम का आनंद यह बच्चे लेंगे। दोपहर का भोजन करने के बाद शाम चार बजे सभी लूलू मॉल पहुंचेंगे। वहां उन्हें दिवाली की खरीदारी करवाई जाएगी। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 27 की सुबह नाश्ता के बाद दस बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए बच्चे प्रस्थान करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed