{"_id":"627d4b59fcb69449153e21c0","slug":"minister-nandi-targeted-akhilesh-yadav-s-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटवार : मंत्री नंदी ने अखिलेश यादव के ट्वीट पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटवार : मंत्री नंदी ने अखिलेश यादव के ट्वीट पर साधा निशाना
Thu, 12 May 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 May 2022 11:30 PM IST
सार
अखिलेश के इस ट्वीट के जवाब कैबिनेट मंत्री नंदी ने लिखा- अखिलेश जी आपके शासनकाल में पूरे उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधी बेलगाम घूमते थे। आपके लाडले हिस्ट्रीशीटरों ने उत्तर प्रदेश की छवि पूरे देश में अपराध प्रदेश की बना रखी थी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट पर सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने अंदाज से निशाना साधा। पूर्व सीएम ने बृहस्पतिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस से पर जानवरों के झुंड के चलने की फोटो शेयर की। साथ ही उन्होंने ट्वीट किया ‘ये हैं पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का हाल। अगर अनाथ पशुओं से बचकर धीरे-धीरे ही चलना है तो एक्सप्रेस वे का क्या मतलब है। भाजपा सरकार क्या अपनी कमाई के लिए इन चौपायों से भी टोल टैक्स वसूल रही है। गति तब तक ही अच्छी और सुरक्षित है, जब तक कोई बाधा या दुर्घटना की वजह न हो।’
विज्ञापन
अखिलेश के इस ट्वीट के जवाब कैबिनेट मंत्री नंदी ने लिखा- अखिलेश जी आपके शासनकाल में पूरे उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधी बेलगाम घूमते थे। आपके लाडले हिस्ट्रीशीटरों ने उत्तर प्रदेश की छवि पूरे देश में अपराध प्रदेश की बना रखी थी। हमारी सरकार ने कान्हा गौशाला के द्वारा गोवंश के संरक्षण और संवर्धन का एतिहासिक काम किया है। एक दूसरे ट्वीट में नंदी ने लिखा ‘ आपके समय में तो धड़ल्ले से इन बेजुबानों को आपकी शह पर काटा जाता था।
विज्ञापन
आज का उत्तर प्रदेश विकास के एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट व मेट्रो पर खुशहाली और समृद्धि की उड़ान भर रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से पूर्वांचल और लखनऊ की दूरी चंद घंटों में तय होती है। आप महीने में चार बार इसी एक्सप्रेस-वे से सफर करते हैं, लेकिन सराहना की बजाय केवल नकारात्मक बातें करते हैं। इन्ही बचकानी हरकतों ने आपकी पार्टी को रसातल में पहुंचा दिया है।’
विज्ञापन