{"_id":"6a52158fa02e1740cd0147b1","slug":"minister-nandi-s-birthday-celebration-is-tomorrow-swati-mishra-and-raghuvanshi-will-perform-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : मंत्री नंदी का पुनर्प्राप्त जन्म दिवस कल, स्वाति मिश्रा और रघुवंशी प्रस्तुत करेंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : मंत्री नंदी का पुनर्प्राप्त जन्म दिवस कल, स्वाति मिश्रा और रघुवंशी प्रस्तुत करेंग
Sat, 11 Jul 2026 03:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Jul 2026 03:36 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव 12 जुलाई को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। जाने माने भजन गायक स्वाति मिश्रा और हंसराज रघुवंशी अपने भजन प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव 12 जुलाई को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। जाने माने भजन गायक स्वाति मिश्रा और हंसराज रघुवंशी अपने भजन प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए चंत्रलोक चौराहे पर विशाल और भव्य मंच तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
16 वर्ष पहले रिमोट बम से हुआ था प्राणघातक हमला
16 वर्ष पूर्व यानी 12 जुलाई 2010 का दिन था। वर्तमान में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर शहर के बहादुरगंज में रिमोट कंट्रोल आरडीएक्स बम से हमला हुआ था। जिसमें एक सुरक्षा कर्मी और एक पत्रकार को मौत हो गई थी। वहीं मंत्री नंदी बम ब्लास्ट में गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। चार महीने तक अस्पताल में उपचार के बाद उनकी जान बच सकी थी। तब से वह 12 जुलाई को पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव मनाते हैं। दिन में 11 बजे मंत्री नन्दी बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर में रुद्राभिषेक और प्रसाद वितरण करेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में शहर के साथ ही गंगापार, यमुनापार, कौशांबी, प्रतापगढ़ के साथ ही विभिन्न जनपदों के हजारों लोग सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
सियासी सफर
वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर शहर दक्षिणी से चुनाव जीता। उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता केशरीनाथ त्रिपाठी और कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को हराया। इनाम के रूप में बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया।
विज्ञापन
12 जुलाई 2010 को जानलेवा हमले के बाद चार महीने नंदी हॉस्पिटल में भर्ती रहे।
2012 के चुनाव में नंदी सपा प्रत्याशी हाजी परवेज अहमद से काफी कम अंतर से पराजित हुए।
इसके बाद उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता 2012 में हुए नगर निगम चुनाव में महापौर चुनी गईं।
2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी में शामिल हुए और सपा विधायक परवेज अहमद टंकी को हराकर एक बार फिर कैबिनेट मंत्री का पद हासिल किया।
2022 में फिर प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर विधायक और कैबिनेट मंत्री बने।