फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi met Union Minister Nitin Gadkari in Nagpur, expressed gratitude for the ropeway

Prayagraj : मंत्री नंदी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर में की मुलाकात, रोपवे के लिए जताया आभार

Fri, 18 Apr 2025 06:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Apr 2025 06:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट एवं औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने नागपुर में दो दिवसीय प्रवास के दौरान शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके साथ पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Minister Nandi met Union Minister Nitin Gadkari in Nagpur, expressed gratitude for the ropeway
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट एवं औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने नागपुर में दो दिवसीय प्रवास के दौरान शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके साथ पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता भी मौजूद रहीं। नंदी ने नागपुर में डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति में स्थित स्मृति मंदिर में दर्शन कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार एवं माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। 

विज्ञापन


नागपुर में प्रवास के दौरान मंत्री नन्दी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रयागराज के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक माहात्म्य के साथ ही महाकुंभ की व्यापक उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में प्रयागराज में लगभग 100 करोड़ की लागत से स्वीकृत 2.2 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना के लिए प्रयागराजवासियों की ओर से आभार प्रकट किया। कहा कि यह परियोजना प्रयागराज के धार्मिक पर्यटन के प्रोत्साहन की दृष्टि से मील का पत्थर सिद्ध होगी।
विज्ञापन


मंत्री नंदी ने कहा कि रोड कनेक्टविटी के क्षेत्र में आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में अव्वल है। यूपीडा एवं एनएचआई द्वारा संचालित एक्सप्रेसवेज-हाइवेज की श्रृंखला विश्वस्तरीय सुविधाओं से परिपूर्ण है। बेहतर कनेक्टिविटी ने ट्रांसपोर्टेशन एवं लॉजिस्टिक सेवाओं को सस्ता व सुलभ बनाया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कनेक्टिविटी को और भी बेहतर व विस्तृत बनाने के लिए भविष्य में भी हर प्रकार के सहयोग व प्रोत्साहन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद मंत्री नंदी डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति स्थल पहुंचे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के गौरवशाली शताब्दी वर्ष शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर मंत्री नंदी ने महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति में स्थित स्मृति मंदिर में दर्शन कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार एवं माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। मंत्री नन्दी ने कहा कि डॉ. हेडगेवार एवं पूज्य गुरु जी की स्मृतियों को संजोते, इस स्मृति मंदिर में आकर अभिभूत हूं। भारतीय संस्कृति, राष्ट्र वाद और संगठन शक्ति के मूल्यों को समर्पित यह स्थली हमें राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। यह पुण्य स्थली देश की सेवा में समर्पित करोड़ों स्वयंसेवकों के लिए ऊर्जा पुंज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed