फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi met the victim's family and assured them of action

Prayagraj News: मंत्री नंदी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दिया कार्रवाई का भरोसा

Fri, 09 Jan 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 09 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Minister Nandi met the victim's family and assured them of action
फूलपुर कस्बे में के जमीलाबाद मोहल्ले में घर पहुंचकर भुक्तभोगी से बात करते मंत्री नंद गोपाल गुप्
जमीलाबाद मोहल्ले में बुधवार देर रात हुई फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार शाम कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पीड़ित के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

जमीलाबाद मोहल्ला निवासी सनी सोनी पर बुधवार देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। किसी तरह जान बचाकर वह मौके से भाग निकला। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। गुंडों और माफियाओं से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी जूही प्रसाद, एसीपी विवेक यादव, फूलपुर चेयरमैन अमरनाथ यादव, राकेश केसरवानी, कमलेश मिश्रा, अनिल मौर्य, आलोक गुप्ता, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आजम राइन पुत्र हफीज राइन निवासी जमीलाबाद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed