फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi met the family of student Piyush Singh and promised lifelong financial support.

Prayagraj : मंत्री नंदी ने छात्र पीयूष सिंह के परिवार से की मुलाकात, आजीवन आर्थिक मदद का किया वादा

Sat, 20 Sep 2025 06:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 06:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को करेली थाना क्षेत्र के सदियापुर की निवासिनी कामिनी सिंह को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Minister Nandi met the family of student Piyush Singh and promised lifelong financial support.
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को करेली थाना क्षेत्र के सदियापुर की निवासिनी कामिनी सिंह को ढांढस बंधाया।कामिनी के 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु सिंह उर्फ यश की विगत दिनों जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया था। मंत्री ने पूरी मजबूती के साथ ही हर स्थिति में साथ देने एवं आजीवन आर्थिक सहायता प्रदान करने का वादा किया। 10 हजार रुपये प्रति माह के अनुसार 50 चेक के माध्यम से अग्रिम राशि पीड़ित परिवार को प्रदान की। न्यायिक प्रक्रिया के साथ दोषी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई का निर्देश अधिकारियों को दिया। 

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने कहा कि बहुत ही दुर्दांत मानसिकता वाले व्यक्ति की वजह से एक हंसता-खेलता हुआ परिवार उजड़ गया। एक बच्चा जो पढ़ने-लिखने में बहुत मेधावी था। उसे बहुत जीना था। कुछ बनना था। अपने परिवार का सहारा बनना था, लेकिन दरिंदगी का शिकार हुआ। इस जघन्य हत्या को अंजाम देने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कहा कि छात्र के गुमशुदगी की जानकारी होने पर उस समय भी वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके कुछ ही घंटों बाद पुलिस की सक्रियता से पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ था। रिश्तों के साथ ही इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम देते हुए कुछ दिनों पहले करेली थाना क्षेत्र के सदियापुर में रहने वाले 17 वर्षीय छात्र पीयूष सिंह उर्फ यश की हत्या कर दी गई थी। शव को कई टुकड़ों में विभक्त कर विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया गया था। इस घटना ने हर किसी को द्रवित और व्यधित किया। मंत्री नंदी के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, पार्षद साहिल अरोड़ा, गया प्रसाद निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed