फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi meets Union Minister Anurag Thakur in Delhi

यूपी : मंत्री नंदी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात, ग्लोबल इनवेस्टर्स सम्मिट पर चर्चा

Mon, 21 Nov 2022 03:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 03:54 AM IST
सार

मंत्री नंदी ने गुरूवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह जी से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान संगठन के मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन
Minister Nandi meets Union Minister Anurag Thakur in Delhi
Prayagraj News : नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात करते मंत्री नंद गोपाल नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने गुरुवार को दिल्ली में प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। मंत्री नंदी ने संगठन पदाधिकारियों व केंद्रीय मंत्री से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ ही फरवरी 2023 में आयोजित होने वाले ग्लोबल इनवेस्टर्स सम्मिट-2023 के आयोजन को लेकर चर्चा करने के साथ ही मार्गदर्शन प्राप्त किया। बता दें कि नंदी ने समिट को लेकर 13 देशों के औद्योगिक विकास मंत्रियों को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने गुरूवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह जी से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान संगठन के मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में जिस तरह से हर क्षेत्र में विकास हो रहा है, वह अपने आप में अप्रतिम है। उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद मंत्री नंदी ने केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदी ने उत्तर प्रदेश के युवाओं के विकास के लिए संचालित केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद मंत्री ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व तेलंगाना, उड़ीसा व पश्चिम बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed