फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi made available Rs 29.59 crore for the treatment of 1700 people

Prayagraj : मंत्री नंदी ने 1700 लोगों के इलाज के लिए 29.59 करोड़ की राशि कराई उपलब्ध

Thu, 20 Mar 2025 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 07:11 PM IST
सार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बीते तीन वर्ष में वह मुख्यमंत्री राहत कोष से 1700 लोगों की आर्थिक मदद करवा चुके हैं। इस दौरान संबंधित लोगों के इलाज के लिए 29.59 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई।

विज्ञापन
Minister Nandi made available Rs 29.59 crore for the treatment of 1700 people
नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बीते तीन वर्ष में वह मुख्यमंत्री राहत कोष से 1700 लोगों की आर्थिक मदद करवा चुके हैं। इस दौरान संबंधित लोगों के इलाज के लिए 29.59 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई। आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे लोग जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं उनके लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद की जाती है।

विज्ञापन

शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के ऐसे लोग जो कैंसर, किडनी, हड्डी रोग, हृदय रोग, आर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित है उनको आर्थिक मदद मिलने से बड़ी राहत मिली। वित्तीय वर्ष 2022-2023 में मंत्री नंदी ने 490 मरीजों को 8 करोड़ 80 लाख 75 हजार 317 रुपये की मदद करवाई।

विज्ञापन


इसी तरह वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 587 मरीजों को 9 करोड़ 51 लाख 31 हजार रुपये और वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 623 मरीजों को 11 करोड़ 27 लाख 84 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इस बारे में कैबिनेट मंत्री नंदी का कहना है कि सीएम योगी प्रदेश की 24 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं। इसी वजह से वह लगातार जरुरत मंद लोगों की मदद करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed