फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Millions of basic teachers of the state will get identity cards

प्रदेश के साढ़े चार लालख शिक्षकों को मिलेगा पहचान पत्र

Fri, 10 Jan 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Millions of basic teachers of the state will get identity cards
Millions of basic teachers of the state will get identity cards
प्रदेश के लाखों बेसिक शिक्षकों को मिलेगा पहचानपत्र
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक ने पहचानपत्र बनाने के लिए जारी किया बजट
डॉ. अखिलेश मिश्र
प्रयागराज। प्रदेश में चार लाख से अधिक बेसिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को पहचानपत्र जारी किया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक की ओर से इस संबंध में प्रदेश के शिक्षा निदेशक बेसिक को निर्देश जारी किया गया है। विभाग की इस योजना का लाभ प्रदेश के 1.59 लाख विद्यालयों में कार्यरत 4.63 लाख परिषदीय शिक्षकों को मिलेगा। इसके पहले अंतिम बार पहचानपत्र 2011-12 में जारी किया गया था।
पहचानपत्र के लिए राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद की ओर से एक करोड़ 99 लाख का बजट जारी कर दिया गया है। निदेशक बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र में राज्य परियोजना निदेशक ने स्पष्ट किया कि शिक्षक-शिक्षिकाओं के पहचानपत्र उपलब्ध कराने के संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को आवश्यक निर्देश एवं बजट उपलब्ध कराएं। परिषदीय शिक्षकों की ओर से समय-समय पर पहचानपत्र जारी करने के लिए विभाग से मांग की जाती रही है। शिक्षकों का कहना है कि पहचानपत्र नहीं होने से उन्हें विभागीय लोन आदि लेते समय असुविधा का सामना करना पड़ता है। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के आवेदन में भी शिक्षकों से पहचानपत्र मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद के 10 हजार शिक्षकों को मिलेगा लाभ
राज्य परियोजना निदेशक की ओर से पहचानपत्र जारी करने के आदेश का लाभ प्रदेश के 1.59 लाख विद्यालयों के 3.40 लाख प्राथमिक एवं 1.23 लाख उच्च प्राथमिक शिक्षकों को मिलेगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इस लाभ से जनपद के 3377 परिषदीय विद्यालयों के 8022 प्राथमिक एवं 2685 उच्च प्राथमिक अर्थात 10 हजार अधिक शिक्षकों को मिलेगा। उन्होंने राज्य परियोजना निदेशक की इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed