फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Millionaires thanks PM for installation in the line: Anju Bala

करोड़पतियों को लाइन में लगवाने के लिए पीएम को थैंक्स : अंजू बाला

Mon, 12 Dec 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Dec 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Millionaires thanks PM for installation in the line: Anju Bala
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
तिरंगा यात्रा, परिवर्तन यात्रा के बाद रविवार को भाजपा की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन में मिश्रिख संसदीय क्षेत्र की सांसद अंजू बाला ने पीएम मोदी की नोट बंदी के निर्णय को ऐतिहासिक बताया है। इस निर्णय से काले धन वालों की नींद उड़ी हुई है। इतना ही अमीर और गरीब के बीच का फासला भी काफी हद तक इससे कम होगा। इस निर्णय के बाद पीएम को भी करोड़पतियों को लाइन में लगवाने के लिए थैंक्स। सांसद ने प्रदेश की सपा सरकार पर भी जमकर निशाना लगाया। 
विज्ञापन


पथरचट्टी रामलीला ग्राउंड में आयोजित भाजपा महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सांसद अंजू बाला ने सपा को गुंडों की तो बसपा को तानाशाह की पार्टी बताई। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर भी उन्होंने तंज कसा। कहा कि उन्हें यह भी नहीं मालूम कि आलू खेतों में पैदा होता है। उन्होंने बयान दिया है कि नोटबंदी पर अगर वे बोलेंगे तो भूकंप आ जाएगा, जबकि उनके बोलने से सिर्फ कांग्रेस पार्टी में ही भूकंप आता है।

विज्ञापन

 

महिलाओं से ठसाठस पथरचट्टी रामलीला ग्राउंड में उन्होंने खुद को जम्मू-कश्मीर की बेटी और यूपी की बहू भी बताया। सम्मेलन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर नेता जी ने 72 घंटे का समय मांगा था, लेकिन पीएम ने ऐसा नहीं किया। क्योंकि वे जानते थे अगर उन्होंने थोड़ा बहुत भी समय दिया तो लोग अपने कालेधन को ठिकाने पर लगा देंगे। इसके पूर्व नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, अमरनाथ तिवारी, शिवदत्त पटेल, विजय मिश्रा, डा. एलएस ओझा, पदुम जायसवाल, राधाकांत ओझा, मुरारीलाल अग्रवाल, विक्रमजीत भदौरिया आदि की मौजूदगी में वहां महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रायबरेली क्षेत्र की महामंत्री अनीता श्रीवास्तव ने कहा कि आज हर मां चाहती है कि उसका नरेंद्र मोदी जैसा ही पुत्र हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यक्रम की संयोजक शशि वार्ष्णेय ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लोकसभा चुनाव की तर्ज पर यूपी विधानसभा में भी सबसे ज्यादा विधायक भाजपा से चुन के जाएंगे। इस मौके पर कविता पटेल, डा. कीर्तिका त्रिपाठी, डा. कमला सिंह, अनीता सचान, किरन जायसवाल, पुष्पा कुशवाहा, हमीदा बानो, शैलतनया श्रीवास्तव, ब्यूटी श्रीवास्तव, अनामिका चौधरी, पवन श्रीवास्तव, श्याम चंद्र, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। 


परिवर्तन यात्रा की तरह महिला सम्मेलन में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी विधानसभा चुनाव के टिकट के दावेदारों की ही रही। शायद इसी वजह से इलाहाबाद की सभी 12 विधानसभा क्षेत्र से टिकट की चाह रखने वाले दर्जनों प्रत्याशी अपने साथ भीड़ लेकर मौके पर पहुंचे। उनके साथ आए वाहनों की वजह से रामबाग चौराहे से कोठापार्चा डॉट के पुल तक लंबा जाम लग गया। शशि वार्ष्णेय, डा.एलएस ओझा, पदुम जायसवाल, विजय मिश्र, मुरारी लाल अग्रवाल, डा. कीर्तिका अग्रवाल, डा. कमला सिंह, अनीता सचान, सुबोध सिंह, सुशील मिश्रा, राधाकांत ओझा, डा. केपी श्रीवास्तव, मृत्युंजय तिवारी, किरन जायसवाल आदि अपने साथ महिलाओं की खासी भीड़ लेकर पहुंचे। 


बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के लिए रविवार को पथरचट्टी रामलीला मैदान में सांसद अंजू बाला ने भाजपा नेता डा. कीर्तिका अग्रवाल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इस मिशन को उन राज्यों में अब कामयाबी मिलने लगी है जहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या कम है। इस दौरान सांसद ने जय श्री राम, हर हर महादेव और भारत माता की जय और वंदे मातरम का भी उद्घोष किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed